इन स्मार्ट हैक्स की मदद से कर सकते हैं सस्ते में फ्लाइट टिकट, बचत के साथ करें ट्रैवल

Flight Ticket Booking Hacks: अक्सर टूरिस्ट डेस्टिनेशन की फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो वह काफी महंगी होती हैं। लेकिन कुछ हैक्स की मदद से आप कम से कम या बचत में फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।
इन स्मार्ट हैक्स की मदद से कर सकते हैं सस्ते में फ्लाइट टिकट, बचत के साथ करें ट्रैवल
एयर टिकट बुकिंग हैक्स (सौ. फ्रीपिक)
Updated on
air ticket hacks
अगली छुट्टी का सपना देख रहे हैं लेकिन हवाई जहाज के टिकटों की भारी कीमत देखकर परेशान हैं? आसमान छूते हवाई टिकट के किराए को देखकर अक्सर सपनों की छुट्टी का प्लान धुंधला सा होने लगता है। लेकिन कुछ आसान हैक्स की मदद से बचत में फ्लाइट टिकट बुक की जा सकती है।
ticket hacks for travel
अधिकांश घरेलू रूट्स के लिए यात्रा 6 से 8 हफ्ते पहले का समय फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए सबसे अच्छा होता है। वहीं इंटरनेशनल फेयर आमतौर पर 2 से 4 महीने पहले कम होते हैं। मंगलवार, बुधवार या शनिवार को अक्सर फ्लाइट की कीमत कम होती है।
air ticket booking
फ्लाइट की टिकट को रोजाना चेक करने की जगह मोमोन्डो, स्काईस्कैनर या गूगल फ्लाइट्स जैसी साइटों का इस्तेमाल करें। एक बार जब आपको अच्छी कीमत मिल जाए, तो सीधे एयरलाइन की वेबसाइट देखें।
air ticket
अगर आप क्रिसमस या ईस्टर जैसे व्यस्त समय में यात्रा कर रहे हैं, तो और भी पहले से योजना बनाएँ। लेकिन बहुत जल्दी बुकिंग करने से सावधान रहें। क्योंकि एयरलाइंस कभी-कभी सीटें भरने के लिए तारीख के करीब आने पर कीमत कम कर देती है।
air travel hacks
ज्यादातर बड़े एयरपोर्ट पर अक्सर अधिक शुल्क लिए जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि अपने नजदीकी एयरपोर्ट से उड़ान भरने या उतरने वाले एयरपोर्ट का चुनाव करें। यह अधिक किफायती विकल्प हो सकता है।
ticket booking
फ्लाइट का समय और तारीख बदलना भी बचत करा सकता है। जब भी आप फ्लाइट की टिकट बुक करते हैं तो अपनी पसंदीदा यात्रा की तारीख के आसपास के कुछ दिनों की टिकट की कीमतों को भी जरूर चेक करें। इस तरह आप कम कीमत वाली फ्लाइट पर जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com