Instagram का नया Instants फीचर, Snapchat को देगा टक्कर, यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

Snapchat vs Instagram: Instagram का इतिहास रहा है कि वह अपने प्रतिद्वंदियों के पॉपुलर फीचर्स को अपनाकर उन्हें और बड़ा बना देता है। वहीं नया फीचर जो Snapchat से मिलता है Instants अब Instagram पर है।
Instagram New Instants Feature to Rival Snapchat
Instants (Source. Play Store)
Published on
Updated on
Instagram Instants Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का इतिहास रहा है कि वह अपने प्रतिद्वंदियों के पॉपुलर फीचर्स को अपनाकर उन्हें और बड़ा बना देता है। शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट को सबसे पहले TikTok ने लोकप्रिय बनाया, जिसे Instagram ने Reels के रूप में मेनस्ट्रीम कर दिया। वहीं, Snapchat के Stories फीचर को भी Instagram ने अपनाकर नई ऊंचाई दी। अब कंपनी एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है।

क्या है नया Instants फीचर?

Instagram ने 'Instants' नाम का नया इमेज-शेयरिंग फीचर लॉन्च किया है। यह यूजर्स को ऐसी फोटो शेयर करने की सुविधा देता है, जो केवल एक बार देखी जा सकती हैं और 24 घंटे के भीतर खुद ही गायब हो जाती हैं। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो जल्दी और प्राइवेट तरीके से कंटेंट शेयर करना चाहते हैं।

Snapchat से अलग कैसे है यह फीचर

हालांकि यह फीचर Snapchat से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ अहम अंतर हैं। Instants में यूजर्स को केवल एक बार फोटो देखने की सुविधा मिलेगी, साथ ही यह 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, इसमें कोई एडिटिंग ऑप्शन नहीं दिया गया है, जिससे कंटेंट ज्यादा रियल और अनफिल्टर्ड रहेगा। यूजर्स सिर्फ ऐप के कैमरे से फोटो क्लिक कर सकते हैं, यानी गैलरी से फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, फोटो पर टेक्स्ट जरूर जोड़ा जा सकता है।

भारत में कब होगा लॉन्च?

फिलहाल Instants फीचर को Google Play Store पर लिस्ट किया गया है, लेकिन अभी यह भारत में उपलब्ध नहीं है। यह फीचर अभी स्पेन और इटली जैसे देशों में टेस्टिंग फेज में है और iOS व Android दोनों प्लेटफॉर्म पर एक्सेस किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने तक इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Locket और BeReal जैसे ऐप्स से मुकाबला

Instagram का यह कदम Locket और BeReal जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने के लिए भी माना जा रहा है, जो पहले से ही रियल और टेम्पररी कंटेंट पर फोकस करते हैं।

Instagram में आए और भी नए अपडेट्स

केवल Instants ही नहीं, Instagram अपने प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर बना रहा है। हाल ही में कंपनी ने कमेंट एडिट करने का फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स 15 मिनट के अंदर अपनी गलती सुधार सकते हैं। इसके अलावा, भारत में "Teen Accounts" फीचर भी शुरू किया गया है, जो बच्चों की सुरक्षा और पैरेंट्स के कंट्रोल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कौन से यूजर्स के लिए क्या है फायदा?

Instants जैसे फीचर से यूजर्स अब बिना ज्यादा एडिटिंग और समय लगाए, जल्दी और सुरक्षित तरीके से फोटो शेयर कर सकेंगे। इससे सोशल मीडिया का इस्तेमाल और आसान और प्राइवेट हो जाएगा। जिससे उन यूजर्स को फायदा मिलेगा जो रियल टाइम में आपने बारे में लोगो को बताना चाहते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com