Ayodhya Deepotsav-2025 में क्या होगा खास। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

दुनिया के किसी भी कोने से जला सकेंगे एक दीया राम के नाम, अयोध्या दीपोत्सव-2025 में बनेगा नया इतिहास

Ram Jyoti Package: अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव-2025 एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार में है। इस वर्ष 26 लाख से अधिक दीयों का प्रज्ज्वलन और 2100 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक महाआरती की जाएगी।

सिमरन सिंह

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में इस वर्ष होने वाला दीपोत्सव-2025 एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। इस भव्य आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष 26 लाख से अधिक दीयों का प्रज्ज्वलन और 2100 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक महाआरती की जाएगी, जिससे दो नए विश्व कीर्तिमान बनेंगे। वहीं जो भक्त इस पावन पर्व का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, उनके लिए श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद ने भावनाओं को जोड़ने वाली एक अनोखी डिजिटल पहल 'एक दीया राम के नाम' की शुरुआत की है।

घर बैठे जलाएं 'एक दीया राम के नाम'

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस डिजिटल पहल के तहत श्रद्धालु अब दुनिया के किसी भी कोने से वर्चुअल रूप से दीप प्रज्वलित कर सकते हैं। बस उन्हें "एक दीया राम के नाम" ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। इस पहल का उद्देश्य हर उस भक्त को जोड़ना है जो अयोध्या न आ सके, लेकिन प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा और आस्था अर्पित करना चाहता है।

तीन विशेष पैकेज

इस योजना के तहत तीन अलग-अलग ऑनलाइन पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं

1. राम ज्योति पैकेज (₹2100): इस पैकेज में रोली, सरयू जल (पीतल के लोटे में), अयोध्या रज, रामदाना, मिश्री, रक्षा सूत्र, हनुमान गढ़ी के लड्डू और चरण पादुका (खड़ाऊ) जैसे 8 पवित्र घटक शामिल हैं।

2. सीता ज्योति पैकेज (₹1100): इसमें रोली, सरयू जल, रामदाना, रक्षा सूत्र और हनुमान गढ़ी के लड्डू जैसे 5 पूज्य सामग्री सम्मिलित हैं।

3. लक्ष्मण ज्योति पैकेज (₹501): इस पैकेज में रोली, अयोध्या रज, रामदाना, रक्षा सूत्र और मिश्री शामिल हैं।

इन तीनों पैकेजों के माध्यम से भक्त प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकते हैं।

दिव्य अयोध्या मोबाइल ऐप

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए 'दिव्य अयोध्या' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जहां से भक्त होटल बुकिंग, होम स्टे, गाइडेड टूर, टैक्सी सेवा सहित अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

ध्यान दें

अयोध्या दीपोत्सव-2025 न केवल भव्यता का प्रतीक बनने जा रहा है, बल्कि यह डिजिटल युग में आस्था की नई मिसाल भी पेश करेगा। 'एक दीया राम के नाम' जैसी पहल से अब हर श्रद्धालु, चाहे वह कहीं भी हो, प्रभु श्रीराम की आराधना में सहभागी बन सकेगा।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी