Apple का नया फोन खरीदते समय करें ये काम। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

नया iPhone खरीदते ही कर लें ये 7 काम, iPhone नकली है या असली इस बात का चलेगा पता

iPhone Serial Number: Apple का फोन खरीद रहे है तो इस बात का ध्यान रखें कि यह असली iPhone है या नहीं, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

सिमरन सिंह

How To Spot A Fake iPhone: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो फोन लेने के बाद सिर्फ फीचर्स और कैमरा चेक करके संतुष्ट न हों। सबसे पहले यह जरूर पता करें कि आपके हाथ में आया iPhone असली है या नकली। महंगे iPhone की हूबहू कॉपी बाजार में मिल सकती है इसलिए केवल Apple का लोगो, डिजाइन या पैकेजिंग देखकर भरोसा करना सही नहीं है।

Settings में जाकर सबसे पहले करें ये चेक

फोन ऑन करने के बाद Settings > General > About में जाएं। यहां मॉडल का नाम, मॉडल नंबर, सीरियल नंबर, IMEI, iOS वर्जन और स्टोरेज जैसी जानकारी दिखाई देगी। इन डिटेल्स को ध्यान से देखें। अगर फोन में iPhone के नाम पर कोई अलग ऑपरेटिंग सिस्टम या अजीब इंटरफेस नजर आता है तो सावधान हो जाएं। असली iPhone Apple के iOS पर चलता है। इसलिए App Store, Safari, FaceTime और दूसरे Apple ऐप्स खोलकर दिखने चाहिए। अगर फोन में Google Play Store या Android से जुड़े फीचर्स दिखाई देते हैं तो यह बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है।

Siri और कैमरा का भी करें टेस्ट

बताया जाता है कि असली iPhone में Apple का वॉयस असिस्टेंट Siri मिलता है। इसे एक्टिवेट करके कोई सामान्य सवाल पूछें और देखें कि यह ठीक से प्रतिक्रिया देता है या नहीं। Siri की जगह कोई दूसरा असिस्टेंट खुलना या फीचर का सामान्य तरीके से काम न करना संदेह पैदा कर सकता है। इसके अलावा कैमरा सिर्फ खोलकर न देखें। इसमें फोटो क्लिक करें, वीडियो रिकॉर्ड करें और अलग-अलग कैमरा मोड्स को आजमाएं। अगर फोन में कई कैमरे हैं तो हर कैमरे को अलग-अलग टेस्ट करें। फोकस और फोटो-वीडियो की क्वालिटी भी जांचें।

Serial Number और IMEI जरूर मिलाएं

साथ ही फोन की Settings > General > About में मौजूद सीरियल नंबर और IMEI को बॉक्स पर लिखी जानकारी से मिलाएं। अगर दोनों जगह नंबर अलग हैं तो खरीदारी रोककर सेलर से इसकी वजह पूछें। बॉक्स की प्रिंटिंग, Apple की ब्रांडिंग और पैकेजिंग की क्वालिटी भी देखें लेकिन सिर्फ अच्छी पैकेजिंग को असली होने का सबूत न मानें।

सेकेंड हैंड iPhone में Parts History भी देखें

वहीं पुराना iPhone खरीदते समय जांच और भी जरूरी हो जाती है। फोन की Parts and Service History देखें ताकि बदले गए पार्ट्स से जुड़ी जानकारी मिल सके। कुल मिलाकर बताया जाता है कि iPhone खरीदते समय उसके लुक या बॉक्स पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सॉफ्टवेयर, Settings, IMEI, सीरियल नंबर, Siri और कैमरा की जांच करने के बाद ही खरीदारी पूरी करें।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी