OTT पर फिल्म देखना पसंद है तो एक प्लान में ही 6 OTT आपको मिलेगे (सौ. Freepik)  
टेक्नॉलजी

एक ही सब्सक्रिप्शन में मिलेगा 6 OTT प्लेटफॉर्म का मजा, इस प्लान को न करें मिस

बहुत फायदेमंद होती है, जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को देखना पसंद करते हैं, लेकिन हर एक के लिए अलग सब्सक्रिप्शन लेना बहुत मुश्किल पड़ता है। पर अब ऐसा नहीं है, आप एक ही सब्सक्रिप्शन में कई सारे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

पहले का जमाना कुछ और था और अब कुछ और है। जिसमें आप एक ही सब्सक्रिप्शन के अंदर कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा ले सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को देखना पसंद करते हैं, लेकिन हर एक के लिए अलग सब्सक्रिप्शन लेना बहुत मुश्किल पड़ता है। पर अब ऐसा नहीं है, आप एक ही सब्सक्रिप्शन में कई सारे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बंडल सब्सक्रिप्शन प्लान

कुछ टेलीकॉम कंपनियां आपको बंडल सब्सक्रिप्शन प्लान देती हैं, जिसके अंदर आप 6 या फिर उससे ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे जिओ, एयरटेल या वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां आपको पोस्टपेड या फिर अलग प्लान देती हैं, जिसमें ओटीटी सेवा मुफ्त या फिर किफायती दाम पर आपको मिल जाती है।

अमेज़ॉन प्राइम चैनल

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो एक नया फीचर प्राइम चैनल को लेकर आया है, जिसमें एक ही सब्सक्रिप्शन के साथ आपको अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा सकता है। इसके अंदर Lionsgate Play, Eros Now जैसे कंटेंट को देखा जा सकता है।

OTT एग्रीगेटर ऐप्स

कुछ एग्रीगेट ऐप्स और सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट काफी उपलब्ध होता है। जैसे Tata Play Binge, YuppTV, या SonyLIV बंडल। यह सेवाएं एक सब्सक्रिप्शन में कई प्लेटफॉर्म्स द्वारा एक्सेस की जाती हैं, जिसके लिए आपको अलग-अलग सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।

क्रेडिट कार्ड और बैंक ऑफर्स

कई बार बैंक और क्रेडिट कार्ड भी विशेष ऑफर देते हैं, जिसके तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म की सेवा दी जाती है। कुछ क्रेडिट कार्ड आपको साल भर के लिए ओटीटी सेवाएं देते हैं। तो वहीं कुछ आपको कम दाम में सब्सक्रिप्शन के साथ बहुत सारे चैनल भी देते हैं, जिससे आप अलग-अलग सब्सक्रिप्शन के झंझट से बच सकते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन