Army Phone जो होते है इस्तेमाल के लिए सुरक्षी। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

दुनिया के 6 सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन्स: जिन पर भरोसा करते हैं सीआईए एजेंट और हाई-प्रोफाइल लोग

सभी ऐसे फोन की तलाश में रहते हैं जो हाई-एंड सिक्योरिटी के साथ बेहतरीन प्राइवेसी भी दें। आइए जानते हैं ऐसे 6 स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें दुनिया की सबसे भरोसेमंद सुरक्षा डिवाइसेज माना जाता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज की तकनीकी दुनिया में जहां डेटा लीक और साइबर अटैक आम हो गए हैं, वहीं स्मार्टफोन चुनते समय सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि सुरक्षा भी सबसे अहम हो गई है। आम उपभोक्ता से लेकर खुफिया एजेंसियों, सैन्य अधिकारियों और वीवीआईपी तक, सभी ऐसे फोन की तलाश में रहते हैं जो हाई-एंड सिक्योरिटी के साथ बेहतरीन प्राइवेसी भी दें। आइए जानते हैं ऐसे 6 स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें दुनिया की सबसे भरोसेमंद सुरक्षा डिवाइसेज माना जाता है।

1. Blackphone 2 – प्राइवेसी का पर्याय

Silent Circle द्वारा बनाया गया यह फोन Silent OS पर चलता है, जो एंड्रॉयड बेस्ड है लेकिन इसमें ट्रैकिंग और डेटा शेयरिंग को न्यूनतम कर दिया गया है। इसमें एन्क्रिप्टेड कॉल्स, मैसेज और ब्राउजिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह फोन मुख्यतः उन लोगों के लिए है जिन्हें संपूर्ण डिजिटल गोपनीयता चाहिए।

2. Boeing Black – खुद को नष्ट करने वाला फोन

Boeing द्वारा तैयार किया गया यह फोन खासतौर पर सरकारी और सैन्य उपयोग के लिए है। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें छेड़छाड़ करने पर यह ऑटोमेटिकली खुद को डिस्ट्रॉय कर देता है, जिससे डेटा लीक की संभावना समाप्त हो जाती है।

3. Sirin Labs Finney – ब्लॉकचेन आधारित सुरक्षा

यह स्मार्टफोन साइबर सुरक्षा के लिए जाना जाता है। इसमें मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन, कोल्ड स्टोरेज वॉलेट और सिक्योर डिवाइस कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह विशेष रूप से क्रिप्टोकरंसी यूजर्स और वीवीआईपी के बीच लोकप्रिय है।

4. Purism Librem 5 – ओपन-सोर्स सिक्योरिटी

Linux आधारित यह फोन हार्डवेयर किल स्विच से लैस है, जिससे यूजर कैमरा, माइक और नेटवर्क को फिजिकली डिसेबल कर सकते हैं। यह उन टेक-सेवी यूज़र्स के लिए है जो अपने डेटा पर पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5. Apple iPhone (iOS 17+) – भरोसेमंद सिक्योरिटी

iPhone आम जनता के साथ-साथ कई सरकारी एजेंसियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है। End-to-End Encryption और Secure Enclave इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित फोनों में से एक बनाते हैं।

6. Samsung Galaxy S24 Ultra – डिफेंस ग्रेड प्रोटेक्शन

Samsung का Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म और Secure Folder फीचर डिफेंस लेवल की सुरक्षा देते हैं। यह फोन दुनियाभर की कई सरकारों और सैन्य संस्थाओं का भरोसेमंद विकल्प बन चुका है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल