Data breach alert (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Gmail या Facebook भी खतरे में? 14 करोड़ पासवर्ड लीक, तुरंत न किया ये काम तो खाली हो सकता है अकाउंट!

Data Breach Alerts: 14 करोड़ से ज्यादा यूजरनेम और पासवर्ड लीक हो चुके हैं। इस डेटा ब्रीच में Gmail, Facebook, Instagram और Netflix जैसे रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले बड़े प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

सिमरन सिंह

140 Million Passwords Leaked: इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बेहद गंभीर चेतावनी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 14 करोड़ से ज्यादा यूजरनेम और पासवर्ड लीक हो चुके हैं। इस डेटा ब्रीच में Gmail, Facebook, Instagram और Netflix जैसे रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले बड़े प्लेटफॉर्म शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि यह चोरी किसी आम हैकर ने नहीं, बल्कि एक खतरनाक मैलवेयर के जरिए की गई है।

कैसे सामने आया इतना बड़ा डेटा ब्रीच

इस सनसनीखेज लीक का खुलासा साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर जेरेमिया फाउलर ने किया है। उन्होंने ExpressVPN के जरिए बताया कि करीब 96GB डेटा इंटरनेट पर बिना किसी सुरक्षा और एन्क्रिप्शन के खुला पड़ा था। यह डेटा किसी हैकर ने जानबूझकर अपलोड नहीं किया था, बल्कि एक गलत तरीके से कॉन्फिगर किए गए डेटाबेस में मौजूद था। जब तक होस्टिंग प्रोवाइडर ने इसे हटाया, तब तक इसमें लगातार नए-नए लॉगइन डिटेल्स जुड़ते रहे।

कौन-कौन से प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा प्रभावित

रिपोर्ट के अनुसार इस डेटा ब्रीच में लगभग हर बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल है। ईमेल अकाउंट्स में Gmail, Yahoo और Outlook, सोशल मीडिया में Facebook, Instagram, TikTok और X, जबकि एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में Netflix, Disney Plus, HBO Max और Roblox का डेटा लीक हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इसमें OnlyFans और कुछ सरकारी लॉगइन डिटेल्स भी शामिल बताई जा रही हैं।

आंकड़े जो डराने वाले हैं

लीक हुए डेटा के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

  • करीब 4.8 करोड़ Gmail अकाउंट्स
  • 40 लाख Yahoo और 15 लाख Outlook अकाउंट्स
  • 1.7 करोड़ Facebook और 65 लाख Instagram अकाउंट्स
  • 42 लाख Netflix अकाउंट्स इन आंकड़ों ने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की चिंता और बढ़ा दी है।

हैकर नहीं, मैलवेयर बना असली दुश्मन

इस पूरे मामले में सबसे खतरनाक पहलू यह है कि डेटा चोरी के पीछे infostealer मैलवेयर है। यह मैलवेयर चुपचाप मोबाइल या कंप्यूटर में घुसकर यूजरनेम, पासवर्ड और दूसरी संवेदनशील जानकारी चुरा लेता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दौरान कितने लोगों ने यह डेटा डाउनलोड किया, इसका सही अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है।

अब यूजर्स क्या करें?

साइबर विशेषज्ञों की साफ सलाह है:

  • तुरंत अपने डिवाइस में मैलवेयर स्कैन करें
  • सभी जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें
  • हर ऐप के लिए अलग पासवर्ड रखें
  • Gmail, Facebook, Instagram और Netflix पर Two-Factor Authentication जरूर चालू करें

थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत और निजी जानकारी को बचा सकती है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर