BSNL Cheap Recharge (Source. X) 
टेक्नॉलजी

सिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज

BSNL Cheap Recharge: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ऐसा ऑफर लॉन्च किया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। अब सिर्फ 1 रुपये में नई सिम और पूरे 30 दिन तक फ्री कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा मिल रहा है।

सिमरन सिंह

BSNL ₹1 Plan: महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ऐसा ऑफर लॉन्च किया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। अब सिर्फ 1 रुपये में नई सिम और पूरे 30 दिन तक फ्री कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा मिल रहा है।

क्या है BSNL का 1 रुपये वाला प्लान?

BSNL का चर्चित फ्रीडम प्लान एक बार फिर वापसी कर चुका है। इस प्लान के तहत आप सिर्फ 1 रुपये खर्च करके नई सिम ले सकते हैं और इसके साथ 30 दिनों की वैधता के साथ कई शानदार सुविधाएं मिलती हैं। इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। मात्र 1 रुपये में आपको नई सिम के साथ पूरा महीना फ्री सर्विस मिलती है, जिसमें कॉलिंग, डेटा और मैसेज सब शामिल हैं।

क्या-क्या मिलेगा इस ऑफर में?

इस खास ऑफर के तहत यूजर्स को मिलते हैं:

  • पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग
  • रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा
  • प्रतिदिन 100 फ्री SMS

यानी एक रुपये में आपको पूरा पैकेज मिल रहा है, जो आमतौर पर महंगे रिचार्ज में मिलता है।

कब तक है यह ऑफर?

BSNL का यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने साफ किया है कि यह फ्रीडम प्लान 30 अप्रैल 2026 तक ही वैध रहेगा। इसके बाद इस ऑफर को बंद किया जा सकता है या इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है। इसलिए अगर आप सस्ते और किफायती रिचार्ज की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

कहां से मिलेगा यह सिम?

अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको नजदीकी BSNL स्टोर या अधिकृत रिटेलर के पास जाना होगा। फिलहाल यह ऑफर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। नई सिम लेने के लिए आपको एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) साथ ले जाना होगा। मात्र 1 रुपये का भुगतान करते ही आपको सिम मिल जाएगी, जिसमें फ्रीडम प्लान पहले से एक्टिव रहेगा। सिम एक्टिवेट होते ही आप फ्री सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

किसके लिए है सबसे फायदेमंद?

यह ऑफर खासतौर पर स्टूडेंट्स, मिडिल क्लास फैमिली और उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो कम खर्च में ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज