राज्य

उज्जवला योजना से महिलाओं को आंख व फेफड़े की बीमारी से मिला छुटकारा

अनिल सिंह
  • अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही योगी सरकार
  • वादा नहीं बल्कि संकल्प लेती है भाजपा सरकार, जिसे हर हाल में पूरा किया जाता है
  • लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी
  • मंत्री नन्दी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग का सांकेतिक चेक प्रदान किया

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मंत्री नन्दी ने  उज्जवला योजना के करीब 20 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किया। प्रयागराज के 6,76,050 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

लाभार्थिंयों को धनतेरस, दीपावली व भैया दूज की बधाई देते हुए कहा मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार के संकल्प पत्र में दीपावली व होली के अवसर पर उज्जवला योजना के लाभार्थिंयों को मुफ्त सिलेण्डर वितरण किए जाने का वादा किया गया था। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी माताएं-बहने जंगल से लकड़ी लाकर मुंह से फूंककर चूल्हा जलाती थी, जिससे उनके आंख व फेफड़े में धुंआ जाता था, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था व उन्हें गम्भीर बीमारियां हो जाती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। 

इस अवसर पर सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने कहा कि उज्जवला योजना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आधी आबादी की चिंता करते है, जिसके लिए हमारी माताओं-बहनों को धनतेरस के दिन दीपावली के अवसर पर निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक बारा डॉ. वाचस्पति, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र मिश्रा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल अपर जिलाधिकारी आपूर्ति जेपी सिंह, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिलापूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गणों सहित उज्जवला योजना के लाभार्थी गण उपस्थित रहे।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट