3D Selfie Booth 
राज्य

चर्चगेट, अंधेरी और बांद्रा समेत पश्चिम रेलवे ने 25 स्टेशनों पर लगाया 3D सेल्फी बूथ

अनिल सिंह
  • रेलवे स्टेशनों पर 3D सेल्फी बूथ
  • सेल्फी बूथ देख उत्साहित दिखे लोग
मुंबई: देश के हालिया विकास और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए, इन उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले 3D सेल्फी बूथ (3D selfie Booth) पश्चिम रेलवे (Western Railway) के 25 रेलवे स्टेशनों (25 stations ) पर स्थापित किए जा रहे हैं। ये सेल्फी/फोटो बूथ अंतरिक्ष शक्ति, कृषि, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास, रक्षा, स्टार्ट अप इंडिया, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत आदि के क्षेत्र में देश की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित है। मुंबई (Mumbai) के चर्चगेट (Churchgate) -थीम डिजिटल इंडिया, अंधेरी (Andheri)-थीम स्पेस पावर और बांद्रा (Bandra) टर्मिनस-थीम स्वच्छ भारत पर सेल्फी/फोटो बूथ स्थापित किए गए हैं
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि देश की उपलब्धियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदमकद छवि के साथ ऊंचे मंच पर अच्छी तरह से लगाए गए दिलचस्प कटआउट के रूप में दर्शाया गया है जहां यात्री प्लेटफ़ॉर्म पर जाकर प्रधान मंत्री की छवि कटआउट के साथ अपनी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। 

ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर, चर्चगेट-थीम डिजिटल इंडिया, अंधेरी-थीम स्पेस पावर और बांद्रा टर्मिनस-थीम स्वच्छ भारत पर सेल्फी/फोटो बूथ स्थापित किए गए हैं जहां यात्री, विशेषकर युवा पीढ़ी, इन सेल्फी/फोटो बूथों में बहुत रुचि दिखा रहे हैं और प्रदर्शन के साथ अपनी तस्वीरें क्लिक कराने के लिए कतार में लग रहे हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन