Representative Image 
राज्य

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

साक्षी सिंह

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में सड़क पर टहल रहे तीन युवकों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब नौ बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही चुर्क गांव की है।

नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी(CO) राहुल पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान एटा जिले के गांव सैनीकलां निवासी सुनील (25) और मैनपुरी के गांव खैरा निवासी राजेश (30) तथा जितेंद्र (35) के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि ये युवक मुसही निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे।

तीनों रात में सड़क पर टहल रहे थे तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह