राज्य

शरद पवार ने थोरात चीनी मिल को दिया सर्वश्रेष्ठ सह बिजली उत्पादन परियोजना पुरस्कार

अनिल सिंह

अहमदनगर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक बालासाहेब थोरात के कुशल मार्गदर्शन में संगमनेर के सहकार महर्षि भाऊसाहेब थोरात सहकारी चीनी मिल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सह बिजली निर्मिती परियोजना को पुणे में आयोजित एक समारोह में सर्वश्रेष्ठ सह बिजली निर्मिती परियोजना के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया।


पुणे में को जनरेशन असोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से सहकार के माध्यम से देशभर में बिजली निर्मिती का काम करनेवाली मिलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सांसद शरद पवार और को जन फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ.जयप्रकाश दांडेगांवकर के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए।


थोरात चीनी मिल की ओर से चेयरमैन बाबासाहेब ओहोल, वाईस चेयरमैन संतोष हासे, कार्यकारी संचालक जगन्नाथ घुगरकर ने पुरस्कार का स्वीकार किया। एड. शरद गुंजाल, उस दौरान नवनाथ गडाख, संदीप दिघे, भारत देशमुख, संजय पाटिल आदि भी वहां उपस्थित थे। सांसद शरद पवार ने अपने भाषण में थोरात चीनी मिल के कार्य की सराहना की।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार