राज्य

शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल पर भड़के बागी, तानाजी सावंत बोले- मातोश्री की हमदर्दी हासिल करने का प्रयास

रवि शुक्ला

मुंबई: शिवसेना के बागी और उद्धव ठाकरे समर्थक विधायकों के बीच वॉर-पलटवार का दौर शुरू है। उस्मानाबाद से विधायक कैलाश पाटिल के शिंदे पर आरोप लगाया कि, हम फंस गए और सूरत ले गए, मैं एक किलोमीटर चलकर वहां से भाग गया। हम शिवसेना को नहीं छोड़ेंगे जिसने हमें विधायक बनाया है। पाटिल के इस आरोप पर बागी विधायक भड़क गए हैं। तानाजी सावंत ने कैलाश के बयान पर पलटवार किया  और कहा कि, "वह मातोश्री की हमदर्दी हासिल करने के लिए यह सब बोल रहे हैं।"

सावंत ने गुवाहाटी से वीडियो जारी करते हुए कहा, "विधायक कैलाश पाटिल कहानियां गढ़कर 'मातोश्री' (उद्धव ठाकरे) की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह मीडिया के सामने झूठ बोल रहे हैं। हमने उनके सूरत से मुंबई लौटने की व्यवस्था की थी। एकनाथ शिंदे ने किसी विधायक को अपने साथ आने के लिए मजबूर नहीं किया।"

https://twitter.com/ANI/status/1539945537516236800

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र