PTI Photo 
राज्य

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर; मंडी में अचानक बाढ़ और भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्ध, यात्री फंसे

किर्तेश ढोबले

शिमला/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट में भीषण बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध होने से यहां सैकड़ों यात्री फंस गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश के कारण औट के करीब खोतीनाला में पंडोह-कुल्लु मार्ग पर अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण यात्री रविवार शाम से फंसे हुए हैं।

मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत का कार्य जारी है और मार्ग से बड़े पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगड़ को मनाली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-21 लगभग सात से आठ घंटों में यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सड़क खुलने से पहले मंडी की ओर यात्रा ना करें।

मंडी से चंडीगढ़ की ओर लौट रहे एक यात्री प्रशांत ने कहा, ‘‘हम रविवार शाम से ही यहां फंसे हुए हैं। सड़क बंद होने से जाम लग गया है और औट एवं सिक्स माइल की सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।'' राज्य के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। 

कांगड़ा के धर्मशाला में सबसे अधिक 106.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद कतौला में 74.5 मिलीमीटर, गोहर में 67 मिलीमीटर, मंडी में 56.4 मिलीमीटर, पोंटा साहिब में 43 मिलीमीटर और पालमपुर में 32.2 मिलीमीटर बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने 27 और 28 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने और 27-29 जून तक गरज के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। (एजेंसी)

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई