File Photo 
राज्य

पुणे: शरद पवार ने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज ने जनता की सरकार चलाई, भोंसले की नहीं'

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: आज पूरे महाराष्ट्र में शिवराज्याभिषेक का समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हाल ही में पुणे के ऐतिहासिक लाल महल में शिवराज्याभिषेक का समारोह मनाया गया। आपको बता दें कि इस समारोह में NCP अध्यक्ष शरद पवार मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि देश में कई शासन हुए, उन सभी को परिवार के नाम से जाना जाता है, लेकिन शिवराय ने हिंदू स्वराज्य की स्थापना की।

उन्होंने भोंसले के रूप में अपने राज्य पर शासन नहीं किया। शरद पवार ने कहा है कि जनता के राज्य में शिवराज का शासन था। आइए जानते है इस खास मौके पर NCP अध्यक्ष शरद पवार ने क्या कहा है...  

पवार ने कहा.... 

देश में कई राजा हुए हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज का शासन आम लोगों के लिए था। अन्य राज्यें को उनके कबीले के नाम से जाना जाता है। लेकिन शिवराय ने भोंसले पर शासन नहीं किया बल्कि उन्होंने हिंदू स्वराज्य की स्थापना की। किसी के लिए सत्ता का उपयोग कैसे किया जाए, इसका आदर्श छत्रपति शिवराय हैं। यह एक खास दिन है। शरद पवार ने कहा है कि महाराज ने इसी दिन सत्ता संभाली थी। इस तरह उनोन्हे इस खास मौके पर भाषण दिया है। 

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी