File Photo 
राज्य

पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रंगेहाथ पकड़ा

वैष्णवी वंजारी

चंडीगढ़: पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि बठिंडा तलवंडी साबो थाने में तैनात जगतार सिंह को एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता ने विभाग से संपर्क कर आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने एक मामले में उसकी मदद करने के लिए रिश्वत के रूप में 20,000 रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एएसआई पहले पांच हजार रुपये ले चुका था और बाकी पैसे देने को कह रहा था।

बठिंडा रेंज की एक सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और अधिकारी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।   एएसआई के खिलाफ बठिंडा रेंज के सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण