अन्य राज्य

अजीम प्रेमजी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताई, राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी हुई सकारात्मक चर्चा

दिपक.पांडे

- ओम प्रकाश मिश्र 

रांची : मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज झारखंड मंत्रालय से दवा कंपनी (Pharmaceutical Company) विप्रो के संस्थापक  अजीम प्रेमजी (Azim Premji) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विकास के कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अजीम प्रेमजी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में झारखंड अजीम प्रेम जी फाउंडेशन और विप्रो के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनेगा।

अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड दिन प्रतिदिन सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने  राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की और झारखंड में निवेश की इच्छा जताई।  प्रेमजी ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहती है। झारखंड में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना, स्वास्थ्य के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना एवं आईटी पार्क फॉर जॉब एम्पलाईमेंट के लिए और जीविका के लिए अनेकों कार्य योजनाओं को झारखंड की जमीन पर उतारने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पूरी तरह तैयार है। 

झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश

वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी काल में झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके संस्था द्वारा जो सहयोग झारखंड वासियों को मिला है, वह सराहनीय है। उन्होंने  कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तथा विप्रो, राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी तो निश्चित रूप से हम झारखंड को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां के लोग सीधे और सरल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, आशानुरूप उतना विकास नहीं हो पाया है। इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल और खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। विश्व क्रिकेट और  हॉकी में हमारे बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारा राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, बस जरूरत है कि यहां के हुनरमंद लोगों को हम पहचाने और उस पर कार्य करें।

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत तौर पर अजीम प्रेमजी को झारखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड पधारें मैं स्वयं आपको इस राज्य की संभावनाओं से रूबरू कराऊंगा। राज्य सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मिलकर राज्य को नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएंगे।  अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकारते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और  विप्रो झारखंड की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, सीईओ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन  अनुराग बेहर, फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड  जॉनसन टोपनो सहित अन्य उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई