मुंबई पुलिस और मनोज जारांगे (डिजाइन फोटो)  
राज्य

आजाद पार्क में प्रदर्शन को मनोज जरांगे और मुंबई पुलिस आमने-सामने, फैसला बदलने के मूड में नहीं है मराठा नेता

रजनी मारखंडे

मुंबई :  मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police ) ने मनोज जरांगे को आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता मनोज जरांगे धरना प्रदर्श की तैयारी में था। पुलिस ने मनोज को आजाद मैदान की बजाय मुंबई के खड़घर का सुझाव दिया था। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उसे किसी दूसरे स्थान पर धरना प्रदर्शन के लिए जोर दे रही है।

पुलिस  ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले प्रमुख नेता मनोज जारांगे को आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन की परमीशन नहीं दी और साथ ही इस आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नोटिस भी जारी किया है। पुलिस ने शहर में प्रवेश रोक दिया है। पुलिस ने मनोज जारांगे को सचेत करते हुए कानूनी कार्यवाई की चेतावनी भी दी है। 

पुलिस ने ये भी कहा है कि आंदोलन में किसी भी तरह के आर्थिक या अन्य मदद करने वाले,  भीड़, व्यक्ति समूह को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। पुलिस व्यवस्था को लेकर मनोज जरांगे से चर्चा कर करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वे अड़े थे। आजाद मैदान की जगह किसी अन्य स्थान में धरना प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन मनोज अपनी फैसले पर अटल है। मनोज जरांगे भी किसी भी हालत में अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं हैं। 

26 जनवरी को ध्वजारोहण के बाद मनोज जारांगे मुंबई के लिए रवाना होगा। बताया जाता है कि मनोज शिवजी महाराज का आशीर्वाद लेने वाशी भी जाएंगे। इसके बाद वह आजाद मैदान की तरफ मार्च का नेतृत्व करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे