मराठा आरक्षण  
राज्य

मराठा समुदाय के सदस्यों ने पुणे-सोलापुर राजमार्ग को अवरुद्ध किया

शुभम सोनडवले

पुणे. कुछ मराठा संगठनों के सदस्यों ने कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को यहां पुणे-सोलापुर राजमार्ग (Pune-Solapur Highway) को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जरांगे समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

पुलिस ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन यवत के निकट किया गया। यवत पुलिस थाने के निरीक्षक नारायण देशमुख ने कहा, "विभिन्न मराठा संगठनों के सदस्यों ने दोपहर में पुणे-सोलापुर रोड पर ‘रास्ता रोको' आंदोलन किया। लेकिन अब राजमार्ग से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और यातायात बहाल कर दिया गया है।"

मराठा संगठन ‘सकल मराठा समाज' के सदस्य मयूर दोर्गे ने कहा कि जरांगे की भूख हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार के रवैये की निंदा करने और जरांगे का समर्थन करने के लिए, हमने 45 मिनट तक रास्ता रोको विरोध प्रदर्शन किया।"

जरांगे के समर्थन में पुणे शहर के निकट पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में कुछ मराठा संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जरांगे महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। एक साल से भी कम समय में यह चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह में शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

आरक्षण और मराठा समुदाय की अन्य मांगों पर चर्चा के लिए 20 फरवरी को महाराष्ट्र विधानमंडल का एक विशेष सत्र आयोजित होगा। (एजेंसी)

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार