File Photo 
राज्य

महाराष्ट्र: ठाणे में फेरीवाले ने नगर निगम के अधिकारी पर लोहे की रॉड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

सुभाष यादव

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एक फेरीवाले ने नगर निगम के अधिकारी पर लोहे की एक छड़ से कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम की है और अधिकारी के हाथ में चोट आई है। 20 वर्षीय फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। भायंदर इलाके के बॉम्बे मार्केट में अनधिकृत फेरीवालों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।  

भायंदर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मुकुंदराव पाटिल ने बताया कि मीरा-भायंदर नगर निगम के अतिक्रमण रोधी विभाग के प्रभारी राकेश त्रिभुवन अभियान को अंजाम दे रहे थे, तभी फेरीवाले अब्दुल रहमान हाशमी ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से उनपर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद, नगर निगम के अधिकारियों तथा सुरक्षा कर्मियों ने हाशमी को तुरंत पकड़ लिया और उसे थाने ले गए।  

पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के हाथ का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में कराया गया। गौरतलब है कि अगस्त में एक फेरीवाले ने ठाणे नगर निगम के अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एक महिला अधिकारी की तीन उंगलियां काट दी थी। (एजेंसी) 

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम