राज्य

मुंबई में टीसी की मुस्तैदी से किडनैपर गिरफ्तार, जानें कैसे आजाद हुई मिर्जापुर की नाबालिग युवती

अनिल सिंह
Kidnapper arrested at Kurla: मुंबई (Mumbai) स्थित कुर्ला स्टेशन (Kurla Station) पर टिकट चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़की (16 year old girl) का अपहरण करने वाले युवक को हेड टीसी पुष्पा डावरे ने पकड़ कर रेलवे पुलिस को सौंपने का सराहनीय कार्य किया है। टीसी (TC) की मुस्तैदी से ही किडनैपर (Kidnapper) गिरफ्तार (Arrest) हो पाया है। बता दें कि पुष्पा डावरे की सूझबूझ से एक नाबालिग युवती को बचाया जा सका है। आरोपी की पहचान अकरम जावेद खान (31) के रूप में हुई है। कथित किडनैपर ने नाबालिग को मिर्जापुर (Mirzapur) से अगवा किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुर्ला रेलवे पुलिस (Kurla Railway Police) ने मिर्ज़ापुर पुलिस से सम्पर्क किया है। युवती केपिता ने उसके लापता होने की शिकायत मिर्जापुर थाने में दर्ज कराई थी।  
 
कुर्ला रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले अकरम खान ने 16 साल की युवती को अगवा कर मुंबई लाया था। शनिवार की दोपहर प्लेटफार्म नंबर 4 पर कार्यरत कुर्ला स्टेशन की हेड टीसी पुष्पा डावरे ने खान को टिकट दिखाने के लिए कहा। उस वक्त उनके पास टिकट नहीं था। लेकिन टीसी को अकरम की हरकतों पर शक हुआ। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर खान ने बताया कि वह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मिर्ज़ापुर से अपहरण कर मुंबई लाया है। 
 
यह महसूस करने के बाद कि लड़की केवल 16 वर्ष की है। पुष्पा डावरे ने अपनी सहकर्मी श्रीमती मंजू नरेश कुमार और बीरेंद्र कुमार गुप्ता की मदद से तुरंत रेलवे पुलिस से संपर्क किया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रेलवे पुलिस ने मिर्जापुर पुलिस से संपर्क किया तो, पता चला कि नाबालिग लड़की के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत मिर्जापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अब लड़की को उसके पिता के साथ मिर्जापुर को सौंपेगी। 

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?