राज्य

हिंगणघाट प्राध्यापिका अग्निकांड मामले में आरोपी विकेश नागराले को उम्र कैद की सजा

किर्तेश ढोबले

हिंगणघाट: पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर देने वाले बहुचर्चित प्राध्यापिका अग्निकांड प्रकरण में आरोपी विक्की उर्फ विकेश नगराले को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आज इस घटना को दो साल पुरे हुए है। मामले की सुनवाई जिला सत्र न्यायाधीश राहुल डी. भागवत ने की। 

अधिवक्ता उज्वल निकम ने कहा कि, मामले की सुनवाई बुधवार 9 फरवरी को हुई। इसके बाद अदालत ने अंतिम फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था। आज कोर्ट ने आरोपी विकेश नागराले को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे 3 फरवरी 2019 को गिरफ्तार किया गया था। वही, एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

यह है मामला 

ज्ञात हो कि, 3 फरवरी 2020 एकतर्फा प्यार में सिरफिरे युवक ने युवती पर पेट्रोल छीडकर आग के हवाले कर दिया था। गंभीर रुप से झुलसी पीडिता का नागपुर के एक अस्पताल के इलाज चल रहा था। लेकिन मौत से एक हफ्ते के लंबे संघर्ष के बाद उसने दम तोड दिया। इस घटना ने पुरे राज्य को हिला कर रख दिया था। प्रकरण के आरोपी विकेश उर्फ विक्की नगराले को पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तार कर लिया था। 

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ