राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
राज्य

पुलिस ने किया नाक में दम तो राष्ट्रपति के पास पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष, परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांगी अनुमति

गाजियाबाद में हिंदू युवा वाहिनी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।

अक्सा अंसारी

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक अनोखा मामला सामना आया है जहां हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के एक पूर्व जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रपति (President Droupadi Murmu) से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। उनकी इस मांग की वजह पुलिस (Police) का रवैया बताया जा रहा है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

दरअसल, राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार त्यागी (Jitendra Kumar Tyagi) है। जितेंद्र गाजियाबाद जिले में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। जितेंद्र ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। जितेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है, उन पर फर्जी आपराधिक मुकदमे दर्ज किये गये हैं, इससे त्रस्त होकर उन्होंने उनसे इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत त्यागी के मामा और पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के रिश्तेदार नरेश त्यागी की हत्या के मामले में जितेंद्र कुमार त्यागी पर नौ अक्टूबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?