प्रतीकात्मक तस्वीर  
राज्य

महाराष्ट्र: रायगढ़ में दवा कंपनी में लगी आग, 5 लोग घायल

वैष्णवी वंजारी

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigarh) जिले में शुक्रवार को एक दवा कंपनी (Pharmaceutical Company) में आग लगने और इसके बाद विस्फोट होने की घटना में पांच लोग घायल (5 People Injured) हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि महाड एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित कंपनी में आग सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी जिसके बाद परिसर में रखे रसायन से भरे ड्रमों में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर कर्मी मौजूद थे। इनमें से पांच गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस (Police) और दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया, जो अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई