राज्य

बोरीवली से ठाणे 15 मिनट का होगा सफर, ट्वीन टनेल को मिला क्लीयरेंस

अनिल सिंह

मुंबई: ठाणे से बोरीवली (Borivali to Thane) की यात्रा (Journey) डेढ़ घंटे की बजाय 15 (15 minutes) से 20 मिनट में पूरी हो सकती  है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले बोरीवली-ठाणे टनेल रोड प्रोजेक्ट के काम की शुरुआत जल्द हो सकती है। राज्य के इस सबसे लंबे ट्वीन टनेल (Twin Tunnel) रोड के लिए जरूरी स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड का क्लीयरेंस (clearance) मिल गया है। एमएमआरडीए की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुए राज्य वन्यजीव मंडल की 22 वीं बैठक में इसे मंजूरी दी गई है। 

12 किमी की जुडवा सुरंग
11.84 किमी ठाणे-बोरीवली जुड़वां सुरंग परियोजना के निर्माण के लिए कंपनियां भी फाइनल हो गई हैं। बताया गया है कि दो पैकेज में होने वाले बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के लिए लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) दोनों को काम दिया जाएगा। 16 हजार 600 करोड़ की इस परियोजना के तहत दो पैकेज में निर्माण होगा। 



नेशनल पार्क के नीचे से गुजरेगी सुरंग 
एमएमआरडीए के अनुसार पैकेज 1 में बोरीवली की तरफ 5.75 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण एवं पैकेज 2 में ठाणे की तरफ 6.09 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों सिरों पर एक संयुक्त रूप से 1.55 किमी की सड़के बनेंगी। ठाणे-बोरीवली के बीच संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाले भूमिगत मार्ग में 3 लेन वाली जुड़वा सुरंग जमीन सतह के नीचे 23 मीटर की गहराई पर होंगी। 

15 से 20 मिनट में बोरीवली से ठाणे
ठाणे से बोरीवली की दूरी घोड़बंदर के रास्ते 23 किमी है और पीक ऑवर्स के दौरान इस दूरी को पूरा करने में  एक घंटे से अधिक समय लगता है। नया टनेल रोड बनने पर मात्र 15 से 20 मिनट में ठाणे से सीधे बोरीवली पहुंचा जा सकेगा। एमएमआरडीए के कमिश्नर डॉ संजय मुखर्जी के अनुसार राज्य वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी के बाद इस परियोजना का पहला चरण जल्द शुरू हो सकेगा।

आधी हो जाएगी दूरी
ठाणे से बोरीवली की दूरी लगभग 24 किमी है। बोरीवली जाने के लिए घोड़बंदर रोड के रूट पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से बोरीवली से ठाणे का सफर तय करने में 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है। टनेल रोड बन जाने पर यह दूरी आधी रह जाएगी। यात्रा में समय के साथ ईंधन की बचत होगी।

यह है,परियोजना

  • लागत 16,200 करोड़ रुपए
  • बोरीवली से ठाणे की दूरी: 24 किमी
  • मार्ग की प्रस्तावित लंबाई: 12 कि.मी.
  • सुरंग की लंबाई : 10.8 किमी
  • जमीन के नीचे सुरंग की गहराई: 23 मी

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM