मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फ़ाइल फोटो) 
राज्य

महाराष्ट्र की बड़ी खबर! शिंदे गुट के 'इस' नेता के परिवार पर ED की गाज, हिरासत में लिया

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, शिंदे गुट के नेता पूर्व मंत्री रामदास कदम के भाई सदानंद कदम को ईडी ने हिरासत में लिया है। जी हां  बता दें कि सदानंद कदम को साईं रिजॉर्ट मामले में हिरासत में लिया गया है। ऐसे में अब ईडी को अभी इस रिपोर्ट की पुष्टि करनी है। आपको बता दें की इस बात की जानकारी बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने दी है। शिंदे गुट के नेता के भाई को ईडी ने हिरासत में लिया है। खबर है कि सदानंद कदम को मुंबई लाया जाएगा और मुंबई में गहन पूछताछ की जाएगी। इस घटना के बाद रामदास कदम की क्या प्रतिक्रिया होती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। 

आज सुबह ED ने की पूछताछ 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज सुबह ईडी की टीम ने सदानंद परब से दापोली स्थित उनके गांव कुदेशी में गहन पूछताछ की। उसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और ईडी की टीम सदानंद कदम को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई। सदानंद कदम से मुंबई में ईडी कार्यालय में गहन पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना है। हालांकि, सदानंद कदम अनिल परब के काफी करीब हैं। कदम के हिरासत में लिए जाने से अनिल परब की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं।

कदम के नाम का प्रयोग

बता दें कि इस मामले में कदम का बयान दर्ज किया गया था। अनिल परब से भी पूछताछ की गई। उनके घर पर भी छापा मारा गया। सोमैया ने आरोप लगाया था कि साई रिजॉर्ट की खरीद-फरोख्त का मामला बेहद संदिग्ध है। अनिल परब ने सदानंद कदम के नाम से डमी मालिक खड़ा किया था। इसके बाद उसने कदम के नाम पर सारे लेन-देन कर मालिक के रूप में अपनी पहचान छिपाई। इसलिए ईडी ने यह कार्रवाई की है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?