राज्य

आजमगढ़ में गरजे अमित शाह, कहा- सपा सरकार ने बनाया आतंकवादियों का पनाहगार, अब बनेगा शिक्षा का केंद्र

रवि शुक्ला

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए गृहमंत्री अमित शाह आजमगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इसी के साथ उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। जिसमें समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, "जिस आजमगढ़ को समाजवादी सरकार ने आतंकवादियों और कट्टरपंथियों के पनाहगार के रूप में प्रसिद्ध कर दिया था, वह अब शिक्षा के केंद्र के रूप में जाना जाएगा।"

इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करते हुए शाह ने कहा, "सीएम योगी आदित्यनाथ को महाराजा सुहेलदेव के नाम पर यहां बनने वाले विश्वविद्यालय का नाम देने का सुझाव देना चाहता हूं।"

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1459447875901870082

योगी ने ख़त्म किया माफिया राज 

योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ करते हुए शाह ने कहा, "आजमगढ़ में योगी सरकार में बदलाव देखने को मिल रहा है. सीएम आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'माफिया-राज' खत्म हो गया है।"

हमने अपने वादे किये पूरे 

गृहमंत्री ने कहा, "योगी जी ने जातिवाद, भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण का अंत किया। 2015 से पहले, यूपी की अर्थव्यवस्था देश में 6 वें स्थान पर थी और आज यह नंबर 1 पर है। 2. बेरोजगारी दर घटकर 4.1% हो गई; 40 मेडिकल कॉलेज हैं, मेडिकल सीटें 3800 हो गई हैं।"

अखिलेश पर बोला जोरदार हमला 

जिन्ना वाले बयान को लेकर अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, "हम जन धन खाते के लिए जेएएम-जे, आधार कार्ड के लिए ए, मोबाइल फोन के लिए एम लाए। अब, SP ने भी एक JAM लाने की बात कही है... जो है - 'J for Jinnah, A for Azam Khan and M for Mukhtar'. चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश को जिन्ना में एक महान व्यक्ति दिखाई दे रहा है।"उन्होंने लोगों से पूछा कि, "उन्हें कौनसा JAM चाहिए भाजपा वाला, कि अखिलेश यादव वाला।"

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक