खेल

राशिद खान के आखिरी ओवर में फंसा जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान ने टी20 सीरिज पर किया कब्ज़ा

काजल चोपड़े

हरारे: अफगानिस्तान (Afghanistan vs  Zimbabwe T20 Series) ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 21 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। अफगानिस्तान ने इससे पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।

अफगानिस्तान (Afghanistan) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नजीबुल्लाह जादरान के 57 और कप्तान मोहम्मद नबी के नाबाद 43 रन की मदद से पांच विकेट पर 170 रन बनाये। जिम्बाब्वे इसके जवाब में सात विकेट पर 149 रन ही बना पाया। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काइया ने 54 और सिकंदर रजा ने 41 रन बनाये।

अफगानिस्तान के लिये स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने 32 रन देकर दो जबकि तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने 19 रन देकर एक विकेट लिया। तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। (एजेंसी)

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद