WWE स्टार्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

WWE ने रचा इतिहास, Survivor Series 2025 में टूटा 38 साल का पूराना रिकॉर्ड, टॉप स्टार्स का जलवा

WWE Survivor Series 2025 इतिहास में दर्ज हो गया, जहां कंपनी ने बड़ी सफलता पाते हुए एक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह इवेंट WWE के लिए कई मायनों में यादगार साबित हुआ।

संजय सिंह बिष्ट

World Wrestling Entertainment: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर (भारत में 30 नवंबर) को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित पेटको पार्क में हुआ था। यह शो हर मायने में खास साबित हुआ, क्योंकि इसमें दिग्गजों की मौजूदगी के साथ कंपनी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ा। कुल चार मुकाबलों वाले इस Premium Live Event में दो बड़े वॉरगेम्स मैच और दो चैंपियनशिप बाउट्स शामिल थीं। इस वर्ष इसका 39वां संस्करण आयोजित हुआ था, जिसने WWE के इतिहास में नई उपलब्धि दर्ज कराई।

WWE Survivor Series 2025 ने बनाया नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस साल कंपनी ने शो को पहले से ज्यादा हाइप किया था। जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार एक ही इवेंट में मौजूद हों, तो फैंस का उत्साह अपने आप बढ़ जाता है। इसी का नतीजा रहा कि पेटको पार्क में इस इवेंट को देखने के लिए 46,016 दर्शक पहुंचे। यह संख्या Survivor Series के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी उपस्थिति साबित हुई।

पहली बार Survivor Series 1987 में ओहियो के रिचफील्ड कोलिजीयम में हुआ था, जहां 21,300 दर्शक मौजूद थे। लगभग 38 साल बाद WWE ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया बेंचमार्क सेट कर दिया। यह उपलब्धि ट्रिपल एच और उनकी पूरी क्रिएटिव टीम के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बेबीफेस टीम की दमदार जीत

Survivor Series 2025 की शुरुआत महिला वॉरगेम्स मैच से हुई। इसमें दस सुपरस्टार शामिल थीं।

  • बेबीफेस टीम- रिया रिप्ली, इयो स्काई, एजे ली, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस
  • हील टीम- काबुकी वॉरियर्स, नाया जैक्स, लैश लीजेंड और बैकी लिंच

जॉन सीना की चैंपियनशिप और लिव मॉर्गन की चौंकाने वाली वापसी

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन जॉन सीना ने अपना टाइटल डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड किया। मैच के बीच में लिव मॉर्गन की सरप्राइज वापसी ने माहौल बदल दिया। उन्होंने सीना पर हमला कर दिया और इसी का फायदा उठाकर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दोबारा चैंपियनशिप जीत ली। यह मोड़ फैंस के लिए सबसे हैरान करने वाला पल रहा।

विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्टेफनी वकेर का जलवा

स्टेफनी वकेर ने निकी बैला के खिलाफ अपना विमेंस वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया। मुकाबला एकतरफा रहा और वकेर ने आसानी से जीत हासिल करते हुए चैंपियनशिप को बरकरार रखा।

ब्रॉक लैसनर और उनकी टीम की धमाकेदार जीत

  • द विज़न ग्रुप- ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर
  • उनका सामना- रोमन रेंस, द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स की टीम से हुआ।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज