भारतीय युवा क्रिकेटर उमा काशवी सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

WPL Auction 2027: 15 साल की उमा काशवी ने रच दिया इतिहास, बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी

Uma Kashvi WPL: कर्नाटक की 15 वर्षीय ऑलराउंडर उमा काशवी ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदकर उन्हें लीग की सबसे युवा खिलाड़ी बना दिया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • विमेंस प्रीमियर लीग में 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास

  • उमा काशवी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा

  • उमा ने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया

Delhi Capitals Lowest Age Player: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2027) की नीलामी में एक नया इतिहास दर्ज हो गया है। कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी लीग के इतिहास में चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बन गई हैं। बुधवार को हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 15 साल की इस होनहार खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।

उमा काशवी ने तोड़ा दीया यादव का रिकॉर्ड

इसके साथ ही अब उमा ने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, जिन्हें पिछले साल 16 वर्ष की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स ने ही अपनी टीम से जोड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स का युवा प्रतिभाओं को तराशने का यह फैसला सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

कौन हैं उमा काशवी?

दरअसल, दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज और बेहतरीन स्पिन गेंदबाज उमा काशवी हाल ही में संपन्न हुए घरेलू सत्र में अपने असाधारण प्रदर्शन के बाद चर्चा में आई। अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट में उन्होंने 172 की बेमिसाल औसत से 516 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

उमा काशवी कर्नाटक की अंडर-15 टीम की सफल कप्तानी भी कर चुकी हैं। इसके अलावा स्थानीय महारानी ट्रॉफी में उन्होंने बेंगलुरु ब्लास्टर्स की अगुआई की, जहां उनके नेतृत्व कौशल और ऑलराउंड खेल की काफी तारीफ हुई।

कम उम्र में बड़ी सफलता, जीते कई बड़े खिताब

आपको बता दें कि 15 साल की छोटी सी उम्र में उमा का प्रोफाइल बेहद मजबूत है। वह महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी और प्रदर्शन के दम पर टीम महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

उन्होंने कर्नाटक महिला लीग का खिताब भी साझा किया है। उमा का खेल यह साबित करता है कि उनमें बड़े मंच पर दबाव झेलने की अद्भुत क्षमता है। अब दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा जैसी सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में उमा की प्रतिभा को और निखरने का मौका मिलेगा।

ऑक्शन में उमा काशवी को लेकर थी पहले से चर्चा

उमा काशवी को लेकर ऑक्शन से पहले भी चर्चा थी, जो सिर्फ 15 साल की हैं। वैभव सूर्यवंशी भी कम उम्र में लीग क्रिकेट में आए थे, जिन्होंने अपने खेल के दम पर 15 साल की उम्र में नेशनल टीम में जगह बना ली। हालांकि वैभव को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था, उनकी उम्र 14 साल ही थी।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट