नरेंद्र मोदी स्टेडियम 
खेल

MTAI ने ICC और BCCI को दिया सुझाव, फाइनल मैच में दर्शकों के पास रखें 'लाइफ-सेविंग' मेडिकल डिवाइस

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: मेडिकल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MTAI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को पत्र लिखकर दर्शक दीर्घा के पास सुरक्षा उपाय के तौर पर जीवन-रक्षक चिकित्सा उपकरण (Life Saving Medical Device) स्थापित करने की सिफारिश की है। एमटीएआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एमटीएआई ने बयान में कहा कि प्रस्तावित उपकरणों में उन्नत मेडिकल निगरानी तंत्र, आपातकाल प्रतिक्रिया उपकरण और अन्य उपकरण हैं, जो दर्शकों की भीड़ में किसी स्वास्थ्य संबंधी घटना के समय त्वरित रूप से प्रतिक्रिया दे सके। 

एमटीएआई के चेयरमैन पवन चौधरी ने कहा, “आईसीसी और बीसीसीआई के समक्ष हमारी सिफारिश में दर्शकों के निकट चिकित्सा प्रौद्योगिकी स्थापित करने की महत्ता पर जोर दिया गया है।”

राष्ट्रीय हृदय संस्थान के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और मुख्य हृदय सर्जन ओ पी यादव ने कहा कि भारत के युवाओं में हृदयाघात के बढ़ते मामलों के कारण सजीव खेल आयोजनों के दौरान दर्शकों के पास जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरणों के एकीकरण की जरूरत है। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बागी ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में नेता प्रतिपक्ष