नीरज चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

वर्ल्ड चैंपियनशिप में ढेर हुए ओलंपिक के सूरमा, 8वें नंबर पर रहे नीरज; नदीम ने कटवाई पाकिस्तान की नाक

World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा विश्व चैम्पियनशिप भाला फेंक फाइनल में पांचवें दौर के बाद बाहर हो गए। सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे। जबकि अरशद नदीम पहली ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।

उज्जवल सिन्हा

World Athletics Championships: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा मिली है। भारत के स्टार एथलीट और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पांचवें राउंड के बाद बाहर हो गए। गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा को इस बार 8वें नंबर पर संतोष करना पड़ा। वो इस चैंपियनशिप में 84.03 ही सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पाए।

वहीं सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-4 में जगह बनाई। हालांकि वो मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो सके। छठे दौर में सचिन यादव केवल 80.27 मीटर ही भाला फेंक पाए। उन्होंने इस चैंपियनशिप में 86.27 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे नंबर पर रहे। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम भी चौथे दौर के बाद बाहर हो गए। वो 10वें नंबर पर रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.75 का रहा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन में सर्वक्षेष्ठ थ्रो

स्थान एथलीट का नाम देश सर्वश्रेष्ठ थ्रो (मीटर)
1 केशोर्न वॉलकॉट त्रिनिदाद और टोबैगो (TTO) 88.16
2 एंडरसन पीटर्स ग्रेनेडा (GRN) 87.38
3 कर्टिस थॉम्पसन अमेरिका (USA) 86.67
4 सचिन यादव भारत (IND) 86.27
5 जूलियन वेबर जर्मनी (GER) 86.11
6 जूलियस येगो केन्या (KEN) 85.54
7 रमेश थरंगा पथिरागे श्रीलंका (SRI) 84.38
8 नीरज चोपड़ा भारत (IND) 84.03
9 डेविड वेगनर पोलैंड (POL) 83.03
10 अरशद नदीम पाकिस्तान (PAK) 82.75
11 जाकुब वाडलेजच चेक गणराज्य (CZE) 78.71
12 कैमरन मैकएंटायर ऑस्ट्रेलिया (AUS) 75.65

केशोर्न वॉलकॉट बने वर्ल्ड चैंपियनशिप के विजेता

त्रिनिदाद और टोबैगो के एथलीट केशोर्न वॉलकॉट ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.16 मीटर का किया। इस थ्रो के साथ वो पहले नंबर पर रहे और इस चैंपियनशिप को जीत लिया। वहीं केशोर्न के बाद एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) 87.38 मीटर के साथ दूसरे और कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) 86.67 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

40 सेंटीमीटर से मेडल चूके सचिन यादव

भारत के दूसरे जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने आज 86.27 मीटर दूर भाला फेंका और वो चौथे नंबर पर रहे हैं। वह महज 40 सेंटिमीटर से मेडल चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर फाइनल मुकाबले में पांचवे स्थान पर रहे हैं। जूलियन वेबर का फाइनल मुकाबले में बेस्ट थ्रो 86.11 रहा।

नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर का शानदार प्रदर्शन कर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं भारत के सचिन यादव ने 83.67 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई थी।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब