शीतल देवी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी ने जीता गोल्ड, भारत ने आखिरी दिन 6 मेडल अपने नाम किए

India Archery Para Medals: वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में शीतल देवी और हरविंदर-भावना ने भारत को दिलाया गोल्ड। आखिरी दिन भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य सहित कुल 6 मेडल।

सृष्टि मौर्य

Sheetal Devi Wins Gold In World Archery Para Series: वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज-3 में पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत ने टूर्नामेंट के आखिरी दिन 2 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल अपने नाम किए।

विश्व नंबर-1 शीतल का फाइनल में कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान से कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने पहले राउंड में 30-30 का परफेक्ट स्कोर किया। दूसरे राउंड के बाद भी स्कोर 59-59 से बराबर था।

कैसा रहा तीसरे और चौथे राउंड का खेल?

तीसरे राउंड में आइजादा ने 28 और शीतल ने 27 अंक हासिल किए, जिससे कजाकिस्तान की खिलाड़ी को 1 अंक की बढ़त मिल गई। चौथे राउंड में दोनों ने 29-29 अंक बनाए। आखिरी राउंड में शीतल ने दबाव के बीच 29 अंक हासिल किए, जबकि आइजादा 28 अंक ही बना सकीं। मुकाबला 144-144 की बराबरी पर पहुंच गया और नतीजे के लिए शूट-ऑफ हुआ।

शूट-ऑफ में 10 अंक मिले

शूट-ऑफ में शीतल ने परफेक्ट 10 अंक हासिल किए, जबकि आइजादा 9 अंक ही बना सकीं। इसके साथ शीतल ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। शीतल का इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने टोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता था। भारतीय जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में इराक की सारा अल हामिद और अब्बास कादिम को 157-145 से हराया।

हरविंदर सिंह ने भी जीता गोल्ड

पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भी भारत के लिए गोल्ड जीता। उन्होंने भावना के साथ पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में चीन की लियांग किउरोंग और जिया लेई को 6-0 से हराया। हरविंदर और भावना ने पहला सेट 35-31, दूसरा सेट 36-33 और तीसरा सेट 34-32 से जीता।

इस तरह भारतीय जोड़ी ने लगातार 3 सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। भावना ने इसके बाद पैरा रिकर्व महिला स्पर्धा के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में अपनी ही देश की राजश्री राठौड़ को 6-0 से हराया और एक और मेडल जीता।

सरिता ने जीता ब्रॉन्ज

भारत को पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और ब्रॉन्ज मिला। सरिता ने चीन की वांग हुइटिंग को 141-140 से हराकर ये मेडल जीता। टोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इराक के अब्बास काधिम को 143-138 से हराया। ये इस टूर्नामेंट में टोमन का दूसरा मेडल रहा।

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति