Asian Games 2026: जेमिमा रोड्रिग्स की जगह प्रतिका रावल भारतीय महिला टीम में शामिल

Indian Women Squad: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बदलाव हुआ है। चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज प्रतिका रावल को 15 सदस्यीय टीम में चुना गया।
Asian Games 2026: Pratika Rawal replaces Jemimah Rodrigues in the Indian women's team.
प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिग्स (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pratika Rawal Replaces Injured Jemimah Rodrigues: जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बदलाव किया गया है। चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज प्रतिका रावल को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

जेमिमा अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रही हैं। उन्हें यह चोट पिछले महीने इंग्लैंड में खेले गए द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान लगी थी, जहां वो सदर्न ब्रेव के लिए खेल रही थीं। चोट के कारण वो दुबई में चल रहे महिला एशिया कप 2026 से भी बाहर हैं।

एशिया कप में किया T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

प्रतिका एशियन गेम्स के लिए जेमिमा की जगह जापान जाएंगी। प्रतिका को हाल ही में महिला एशिया कप के लिए भारतीय T20 टीम में शामिल किया गया था। प्रतिका ने एशिया कप में अपना T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका दिया। लीग स्टेज में उन्होंने 22, 10 और 4 रन बनाए हैं।

लंबे समय तक क्रिकेट से थीं दूर

प्रतिका को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए अचानक टीम में बुलाया गया था। उस समय वो इंग्लैंड में वनडे कप में वार्विकशायर के लिए खेलने की तैयारी कर रही थीं। प्रतिका ने नवंबर 2024 के बाद कोई प्रतिस्पर्धी T20 मुकाबला नहीं खेला था। महिला वनडे विश्व कप 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान उनके टखने में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा।

भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन

चोट के कारण प्रतिका महिला प्रीमियर लीग 2026 में भी नहीं खेल पाई थीं। पिछले साल नई दिल्ली में हुए ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक खेली जाएगी।

भारत मौजूदा चैंपियन है। भारतीय टीम ने पिछली बार फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। एशियन गेम्स 2026 में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और चीन प्रतियोगिता में शामिल हैं।

Asian Games 2026: Pratika Rawal replaces Jemimah Rodrigues in the Indian women's team.
ब्राजील ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मैच के लिए टीम घोषित की, एंसेलोटी ने युवा खिलाड़ियों को दिया मौका

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

  • स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)

  • शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल

  • भारती फुलमाली

  • ऋचा घोष (विकेटकीपर)

  • जी. कामलिनी (विकेटकीपर)

  • दीप्ति शर्मा

  • राधा यादव

  • प्रेमा रावत

  • अरुंधति रेड्डी

  • क्रांति गौड़

  • रेणुका सिंह

  • एन. श्री चरणी

  • नंदिनी शर्मा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com