नयी दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेले जाने वाले मैच पर पूरी दुनिया की नज़र रहती है। इस महामुकाबले का दोनों देशों के अलावा पूरी दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। हाल ही में एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़त देखने को मिली। वहीं, अब एक बार फिर यह दोनों टीमों का आमना सामना होने वाला है।
दरअसल, 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में महिला एशिया कप (Women's Asia Cup 2022) का आगाज होने वाला है। वहीं, 15 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और यूएई सहित कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में सभी टीमें कुल 6 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट टेबल की टॉप 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच खेला जाने वाला है। वहीं, 7 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा।
भारत का शेड्यूल