PIC: Twitter 
खेल

विश्व कप से पहले कार्तिक को खेलने का अधिक समय देना चाहता हूं: रोहित शर्मा

मृणाल पाठक

हैदराबाद: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया  में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज रोहित शर्मा को बल्लेबाजी का अधिक समय देना चाहते हैं। भारत अंतिम एकादश में कार्तिक और ऋषभ पंत में से एक को चुन रहा है। एशिया कप में पंत को चुना गया जबकि ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ तीनों मैचों में कार्तिक को उतारा गया।   

ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की श्रृंखला में हराने के बाद रोहित ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मैं इन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मौके देना चाहता हूं। एशिया कप में दोनों के सारे मैच खेलने की पूरी संभावना थी।'' उन्होंने कहा,‘‘लेकिन मुझे लगता है कि दिनेश को अधिक समय देने की जरूरत है ।उसे इस श्रृंखला में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। शायद तीन गेंद। यह काफी नहीं है।''

कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ कुल सात गेंद खेली जबकि पंत ने एक मैच खेला लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। रोहित ने कहा,‘‘पंत को भी समय की जरूरत है लेकिन इस श्रृंखला में बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता बनाये रखना जरूरी थी।'' भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलेगी और रोहित ने कहा कि कार्तिक और पंत को अंतिम एकादश में साथ में शामिल करना हालात पर निर्भर करेगा।  

उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं पता कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या होगा। हमें उनकी गेंदबाजी पर गौर करना होगा। हम बल्लेबाजी में लचीलापन रखना चाहते हैं। अगर हालात के अनुसार बायें हाथ के बल्लेबाज को उतारना होगा तो हम वैसा करेंगे और दाहिने हाथ का बल्लेबाज चाहिये होगा तो उसे उतारेंगे। इन सभी के प्रबंधन को लेकर काफी सतर्क रहना होगा।'' (एजेंसी)

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?