नोवाक जोकोविच (फोटो- IANS) 
खेल

US Open: नोवाक जोकोविच ने चौथे दौर में बनाई जगह, इस मामले में रचा इतिहास

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन 2025 में इतिहास रच दिया है। अब 38 साल के नोवाक जोकोविच US Open के अंतिम 16 में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

US Opne: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिए फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस वक्त नोवाक जोकोविच यूएस ओपन 2025 खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बना ली है3। जोकोविच ने इसके लिए ब्रिटिश खिलाड़ी को शिकस्त दी। उन्होंने गैरवीय ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नारी को 6-4, 6-7(4), 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।

जोकोविच ने रचा इतिहास

इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच ने टेनिस की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अब 38 साल के जोकोविच US Open के अंतिम 16 में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले ये जिमी कार्नस के नाम ये रिकॉर्ड था। उन्होंने ऐसा साल 1991 में किया था।  जोकोविच ने मेजर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हार्डकोर्ट जीत के मामले में रोजर फेडरर को पीछे छोड़ते हुए अपनी 102वीं जीत दर्ज की। चार बार के यूएस ओपन चैंपियन ने नॉरी के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड 7-0 तक भी पहुंचाया।

मेरी टीम की तमन्ना है कि मैं संघर्ष करूं- नोवाक जोकोविच

जीत के बाद जोकोविच ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी मैच में आप बिना किसी नाटकीयता के सीधे सेटों में जीतना चाहते हैं और आसानी से जीत हासिल करना चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं है। मेरी टीम चाहती है कि मैं कोर्ट पर संघर्ष करूं ताकि मैं मैच खेलने में कुछ और समय बिता सकूं। मैंने विंबलडन के बाद से कोई मैच नहीं खेला था।" इसके आगे उन्होंने कहा कि "मैं अभी भी कोर्ट पर अपनी लय और लय ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा हूं।"

पहले सेट में 5-4 की बढ़त लेने के बाद नोवाक जोकोविच को पीठ की समस्या महसूस हुई। सेट खत्म करने के लिए वापस लौटने से पहले उन्होंने इलाज के लिए कुछ देर के लिए कोर्ट छोड़ दिया। दूसरे सेट की शुरुआत उन्होंने ज्यादा सावधानीपूर्वक की। उनकी सर्विस की गति कम रही।

जोकोविच को एक कड़े टाईब्रेकर में संघर्ष करना पड़ा, जिसे नॉरी ने जीत लिया। तीसरे सेट में ब्रिटिश खिलाड़ी ने जल्दी ही अपनी सर्विस तोड़ दी, लेकिन जोकोविच ने लगातार तीन गेम जीतकर जवाब दिया। पूरी तरह से नियंत्रण हासिल करते हुए, जोकोविच ने तीसरे सेट को खत्म किया और चौथे सेट में दबदबा बनाते हुए जीत पक्की कर ली। जोकोविच का अगला मुकाबला जान-लेनार्ड स्ट्रफ के साथ होगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?