स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन (सौजन्य-IANS) 
खेल

FIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, 'गिनीज बुक' में दर्ज कराया नाम

FIFA World Cup 2026: स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने सबसे लंबी क्लीन शीट (519 मिनट) का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

प्रिया जैस

FIFA Unai Simon Guinness World Record: फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन के गोलकीपर ने इतिहास रच दिया है। स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए सबसे लंबे समय तक क्लीन शीट रखने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दो विश्व कप को मिलाने के बाद साइमन ने कुल 5 मुकाबलों में कोई गोल नहीं खाया है, जो नया रिकॉर्ड भी है।

स्पेन के इस गोलकीपर उनाई साइमन ने अपनी इस खास उपलब्धि के साथ ही 36 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दो वर्ल्ड कप को मिलाकर साइमन अब तक 519 मिनट तक विपक्षी टीमों के हर हमले को नाकाम करते रहे हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाम स्पेन को ऑस्ट्रिया के खिलाफ मिली 3-0 की जीत में हासिल किया।

महान गोलकीपर वाल्टर जेंगा का तोड़ा रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के महान गोलकीपर वाल्टर जेंगा के नाम था, जिन्होंने 1990 वर्ल्ड कप में 517 मिनट तक गोल नहीं खाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि स्पेन के उनाई साइमन ने वर्ल्ड कप मैचों में लगातार 519 मिनट तक गोल नहीं खाने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

https://twitter.com/GWR/status/2072787777180098955

दो वर्ल्ड कप मिलाकर बनाया रिकॉर्ड

साइमन का यह रिकॉर्ड दो वर्ल्ड कप को मिलाकर हासिल किया है। 2026 वर्ल्ड कप में उन्होंने केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे और ऑस्ट्रिया के खिलाफ कुल 360 मिनट तक क्लीन शीट रखी। इससे पहले 2022 में हुए कतर वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 159 मिनट तक कोई गोल नहीं खाया था।

https://twitter.com/GWR/status/2072787779583381989

हालांकि, 2022 में स्पेन का सफर राउंड ऑफ 16 में मोरक्को के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में खत्म हो गया था, लेकिन 120 मिनट के खेल में साइमन ने कोई गोल नहीं होने दिया था, जो उनके मजबूत और बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाता है।

उनका आखिरी बार वर्ल्ड कप में गोल 2022 में जापान के खिलाफ आया था, जब एओ तनाका ने 51वें मिनट में गोल किया था। इसके बाद से साइमन लगातार गोल रोकते आ रहे हैं। इस उपलब्धि से पहले ही साइमन ने स्पेन के पूर्व दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। कैसिलास ने 2010 और 2014 वर्ल्ड कप में लगातार 476 मिनट तक क्लीन शीट रखी थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी