Afghanistan U-19 vs India U-19 Asia Cup सोर्स- IANS
खेल

U19 Asia Cup Semi-Final: भारत और अफगानिस्तान के बीच खिताबी जंग की रेस, अफगानिस्तान ने जीता टॉस

Ind U19 vs Afg U19 Playing: मेन्स अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • अंडर-19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज ओमान में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं।

  • अफगानिस्तान के कप्तान सोहेल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

  • लक्ष्य राजेश रायचंदानी की कप्तानी में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है।

India vs Afghanistan U19 Asia Cup: एसीसी पुरुष अंडर-19 वनडे एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज यानी गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं।

ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान सोहेल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। जबकि लक्ष्य राजेश रायचंदानी की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है।

आर्यवीर सहवाग और अर्जुन राजपूत पर रहेंगी निगाहें

इस अहम नॉकआउट मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी की कमान शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और मध्यक्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत पर होगी। आर्यवीर ने यूएई के खिलाफ पिछले मैच में 168 गेंदों पर 160 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली थी। वहीं, अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 107 रन बनाए थे।

भारत और अफगानिस्तान का सेमीफाइनल तक का सफर

आठ बार की चैंपियन भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में 3 में से 2 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत नेपाल को 10 विकेट से हराकर की थी, हालांकि दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए यूएई को 70 रनों से शिकस्त दी।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है। अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 113 रनों से हराया, दूसरे मैच में मलेशिया को 10 विकेट से रौंदा और आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को 106 रनों के बड़े अंतर से मात दी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

युवा वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि अफगानिस्तान को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है। दोनों टीमें आखिरी बार इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 310 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, बिलाल सलीमंखिल, नूर अली नियाजी।

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

QUAD Summit 2026: मनीला में मोदी और ट्रंप की जोड़ी चीन को दिखाएगी आईना, एक दौरे से सधेंगे दो बड़े निशाने

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?