आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, UAE के खिलाफ भारत U19 ने बनाया 309 रनों का विशाल स्कोर

Aaryavir Sehwag Century: भारत Under-19 ने यूएई U19 के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। आर्यवीर सहवाग ने 160 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
aaryavir sehwag century against uae
आर्यवीर सहवाग की तूफानी शतक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आर्यवीर सहवाग का 160 रनों का धमाकेदार शतक

  • भारत Under-19 ने बनाए 50 ओवर में 309 रन

  • वीके विनीत का 67 रनों का शानदार योगदान

  • नसीम खान ने झटके भारत के 4 महत्वपूर्ण विकेट

  • यूएई U19 को मिला जीत के लिए 310 का लक्ष्य

IND U19 vs UAE U19 Score: भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच ACC Men's अंडर 19 एशिया कप के 11 में मैच में भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाजी कर रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने धुआंधार पारी खेली है। उन्होंने 168 गेंदों में 7 छक्के और 17 चौके लगाते हुए 160 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने यूएई को 310 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

यूएई के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 309 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। भारत की इस पारी में शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और यूएई के गेंदबाजों के सामने एक विशाल चुनौती पेश की।

आर्यवीर सहवाग की 160 रनों की तूफानी पारी

भारतीय पारी के असली हीरो रहे आर्यवीर सहवाग, जिन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए जबरदस्त शतक जमाया। आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 95.24 की स्ट्राइक रेट से 160 रनों की यादगार पारी खेली।

अपनी इस बेहतरीन शतकीय पारी में उन्होंने 17 शानदार चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ही भारतीय टीम 300 के आंकड़े को पार करने में सफल रही।

aaryavir sehwag century against uae
क्या विराट कोहली के कारण खत्म हुआ सुरेश रैना का करियर? दिग्गज बल्लेबाज ने खुद किया बड़ा खुलासा

वीके विनीत का मिला बेहतरीन साथ, जड़ा अर्धशतक

आर्यवीर सहवाग का मध्यक्रम में वीके विनीत ने बखूबी साथ निभाया। वीके विनीत ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 67 रनों की उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 17 रन और यशवर्धन चौहान ने 10 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया। वहीं अन्वय द्रविड़ ने 12 रन और मोहित उल्वा ने नाबाद 7 रन बनाए।

aaryavir sehwag century against uae
ऋषभ पंत की वापसी की अटकलें तेज, जल्द मिल सकता फिटनेस क्लीयरेंस; NZ दौरे पर जाने से टीम मिलेगी मजबूती

नसीम खान ने झटके 4 विकेट, UAE को 310 का लक्ष्य

यूएई Under-19 की ओर से गेंदबाजी में नसीम खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके अलावा नूरुल्लाह अयूबी, हदायातुल्लाह खान और अयान मिस्बाह को 1-1 सफलता मिली। भारत ने अतिरिक्त रनों के रूप में 22 रन हासिल किए। अब यूएई U19 टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 310 रनों की जरूरत है।