राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से होगा मुकाबला

India A squad Rising Star Asia Cup 2026: BCCI ने राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम का ऐलान कर दिया है। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है।
 India A squad Rising Star Asia Cup 2026
राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम का ऐलान

  • टी-20 फॉर्मेट के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की मिली कप्तानी

  • राइजिंग स्टार एशिया कप इस बार 50 ओवर (वनडे) फॉर्मेट में खेला जाएगा

Rising Star Asia Cup schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2 नवंबर को कतर के दोहा में होने वाले राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम की घोषणा कर दी है।

टी-20 फॉर्मेट के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने इस बार युवा प्रतिभाओं और सीनियर टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे खिलाड़ियों का एक बेहतरीन संतुलन तैयार किया है।

टीम में रिंकू सिंह और वैभव सूर्यवंशी की एंट्री

राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए चुनी गई इस टीम में टी-20 स्पेशलिस्ट रिंकू सिंह, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज हर्षित राणा जैसे बड़े नामों को शामिल किया गया है। वहीं, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के रूप में दो मुख्य विकेटकीपरों को चुना गया है।

इस बार 50 ओवर के फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट को पहले 'इमर्जिंग टीम एशिया कप' के नाम से जाना जाता था। इसका मुख्य उद्देश्य एशिया की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना है। पिछले साल यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इस बार यह 50 ओवर (वनडे) फॉर्मेट में आयोजित हो रहा है।

कप्तान तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी पहले भी कमाल कर चुकी है। हाल ही में श्रीलंका में खेली गई 2026 की वनडे ट्राई-नेशन A सीरीज में वैभव ने तिलक की कप्तानी में 5 मैचों में 200.95 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए थे।

 India A squad Rising Star Asia Cup 2026
IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र टीम से बाहर

8 टीमें और दो ग्रुप; 22 नवंबर को महामुकाबला

टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-B में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-A के साथ रखा गया है।

ग्रुप-A: बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A और हॉन्गकॉन्ग-चीन।

ग्रुप-B: भारत-A, पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE।

ग्रुप स्टेज में हर टीम अपनी विपक्षी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। नॉकआउट के सभी मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान-A (पाकिस्तान शाहीन्स) ने सुपर ओवर में बांग्लादेश-A को हराकर खिताब जीता था।

इंडिया-A का पूरा शेड्यूल

कतर की राजधानी दोहा में 19 से 29 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया-A अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद 22 नवंबर को इसी मैदान पर भारत का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-A से होगा। ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला 24 नवंबर को यूएई (UAE) के खिलाफ यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मैदान पर खेला जाएगा।

जानें पहला पहला सेमीफाइनल

ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद 26 नवंबर को पहला सेमीफाइनल और 27 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का महामुकाबला यानी फाइनल मैच 29 नवंबर को आयोजित होगा। ये तीनों ही नॉकआउट मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

 India A squad Rising Star Asia Cup 2026
IND vs NZ ODI Series: इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है यह कीवी बैटर

एशिया कप के लिए पूरी इंडिया-A टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।