खेल

भारत के दौरे में Ind vs NZ T20I Series में इस कीवी खिलाड़ी के हाथ होगी कप्तानी, जानिए वनडे और T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल

नवभारत डेस्क

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है। इस दौरे में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 3-3 मैचों की वनडे (New Zealand vs India ODI Series, 2023) और T20I सीरीज (NZL vs IND T20I Series, 2023) खेली जाएगी। T20I Series में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी ऑल-राउंडर मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner Captain) करेंगे। 

गौरतलब है कि लेफ्ट आर्म स्पिनर बेन लिस्टर (Ben Lister) पहली बार टीम में शामिल किए गए हैं। आपको याद दिला दें कि बेन लिस्टर ने पिछले साल 2022 में भारत में खेली गई India-A vs New Zealand-A सीरीज में डेब्यू किया था। इस द्विपक्षीय सीरीज में सबसे पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद 3 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में होगा। 

India vs New Zealand ODI Series, 2023 का शेड्यूल

  1. पहला मैच : 18 जनवरी, हैदराबाद, दोपहर 1:30 बजे
  2. दूसरा मैच :  21 जनवरी, रायपुर, दोपहर  1:30 बजे
  3. तीसरा मैच : 24 जनवरी, इंदौर, दोपहर 1:30 बजे

India vs New Zealand T20I Series, 2023 का शेड्यूल

  1. पहला मैच : 27 जनवरी, रांची, शाम 7: 30 बजे
  2. दूसरा मैच : 29 जनवरी, लखनऊ, शाम 7: 30 बजे
  3. तीसरा मैच : 1 फरवरी, अहमदाबाद, शाम 7: 30 बजे  

-विनय कुमार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार