खेल

Sri Lanka के खिलाफ T20I Series का तीसरा मैच Rajkot में, जानिए अंतिम मुकाबले में कैसी होगी India की Playing-XI और SRL vs IND T20I Cricket में हेड-टू-हेड आंकड़े

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

भारत और श्रीलंका (IND vs SRL T20I Series, 2023 ) के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच राजकोट में आज शाम 7 बजे आरंभ होगा। आज का मैच निर्णायक होगा। जो जीता वह 2-1 से सीरीज जीत जाएगा। 

गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच मुंबई में 3 जनवरी को खेला गया था, जिसे भारत ने जीता। उसके बाद 5 जनवरी को पुणे में खेले गए मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज़ की और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पुणे के मैच में भारत के सीमर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 5 नो बॉल किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है।

हेड टू हेड आंकड़े

T20I Cricket का इतिहास बता है कि श्रीलंका और भारत के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 18 और श्रीलंका ने 9 में जीत हासिल की है। और, 1 मैच बेनतीजा रहा है। 

आइए जानें आज की संभावित प्लेइंग इलेवन 

ईशान किशन (Ishan Kishan Wicket-keeper), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav),  हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Captain), दीपक हुड्डा (Deepak Hudda), अक्षर पटेल (Axar Patel), हर्षल पटेल (Harshal Patel), शिवम मावी (Shivam Mavi), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), उमरान मलिक (Umran Malik)। 

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?