Photo: Twitter 
खेल

U-19 Women's World Cup के Final में पहुंची Team India, Semifinal में न्यूजीलैंड को इतने विकेट से दी मात, जानिए मैच का हाल

किर्तेश ढोबले

भारत की U-19 विमेंस क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर U-19 Women's T20I  World Cup, 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार (27 जनवरी) को खेले गए  IND-W vs NZL-W Semifinal Match में भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। अब रविवार, 29 जनवरी को फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया मैदान में दहाड़ मारेगी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आज के मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग ली। टीम इंडिया की बोलर्स ने कहर ढाया। न्यूजीलैंड की सलामाई बल्लेबाज़ों की जोड़ी फ्लॉप रही। Emma Mcleod ने 2 रन बनाए और Anna Browning 1 रन पर चलता कर दी गईं। Georgia ने 35 और Izzy Gaze ने 26 रनों की पारियां खेलीं।

भारत की घातक गेंदबाज़ पार्श्वि चोपड़ा (Parshavi Chopra) ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा तितास संधू, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और अर्चना ने 1-1 विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरो में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 107 रन का स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम को जीत के लिए 108 रनों का टारगेट दिया।

https://twitter.com/JayShah/status/1618931060292882432?t=pw9UVXLCH_SX9GrYCB9LWA&s=19

भारत का शानदार प्रदर्शन

108 रनों के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी भारतीय U-19 टीम ने  छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के विकेट उड़ते ही लगा। शेफाली ने 10 रन बनाए। उसके बाद श्वेता सेहरावत और सौम्य तिवारी की जोड़ी ने पारी संभाली। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज श्वेता सेहरावत न 61 रन बनाए और नॉट आउट रही। भारत ने जीत दर्ज़ की। भारतीय टीम ने 108 रनों के टारगेट को  15वें ओवर में ही हासिल कर लिया और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 8 विकेट से हरा दिया।

अब U-19 Women's T20I World Cup, 2023 का फाइनल मैच 29 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता का सामना भारत से फाइनल मुकाबले में होगा। खिताबी मैच रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे JB Marks Oval, Potchefstroom में खेला जाएगा। 

विनय कुमार

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट