खेल

टीम इंडिया को मिला 'दूसरा धोनी', जानिए किस खिलाड़ी में दिखी सबसे कामयाब कप्तान MS Dhoni की झलक

किर्तेश ढोबले

विनय कुमार

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज के मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को अंतिम गेंद में रोमांचक जीत मिली। इस जीत के बाद इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या में कई लोगों को पूर्व धुरंधर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की झलक नजर आने लगी।

गौरतलब है कि एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फिनिशर कहे जाते हैं। बीते मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या की रणनीति ने जैसी जीत दिलाई, उसे देखते हुए पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने कहा है कि उन्हें हार्दिक पंड्या में एमएस धोनी की झलक नजर आती है। ब्रदीनाथ ने एक ट्वीट में लिखा, ”2007 World Cup की तरह T20 क्रिकेट में एक युवा टीम और एक कप्तान का नया चेहरा।"

बद्रीनाथ ने कहा, ”मैं चाहता हूं कि प्लेयर्स बिंदास होकर खेलें। यह हमारे ऊपर है कि हम उनका समर्थन कैसे करते हैं। हमने यह कहा है कि आपको हमारा पूरा साथ है। मैं अपनी तरफ से सभी प्लेयर्स का पूरा साथ दूंगा। मुझे उन्हें यह विश्वास दिलाना है।" 

नज़रे  बताते हैं कि BCCI अपनी रणनीति के के तहत ICC T20 World Cup, 2024 में टीम इंडिया को हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मैदान में उतारना चाहता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार