Pic: ANI 
खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या के हाथ में कमान

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। 

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले की कमान BCCI ने हार्दिक पंड्या के हाथ में दी है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों से पहला मैच नहीं खेलेंगे। बोर्ड ने टीम में केएल राहुल के अलावा विराट कोहली और प्रमुख खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।

बीसीसीआई (भारतीय किकेट बोर्ड) की विज्ञप्ति में कहा गया कि रोहित पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे के लिये उपलब्ध नहीं होंगे और उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या मैच में टीम की अगुआई करेंगे। जहां तक खराब फॉर्म में चल रहे राहुल का संबंध है तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम प्रबंधन उन्हें पर्याप्त मौके देना चाहेगा।  

https://twitter.com/BCCI/status/1627280215201452033

उल्लखनीय है कि, बायें हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बचे हुए दो टेस्ट के लिये टीम में वापस जुड़ गये हैं। वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट के लिये टीम का हिस्सा थे लेकिन बंगाल के खिलाफ रणजी ट्राफी फाइनल में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिये उन्हें ‘रिलीज' किया गया था।

रणजी ट्राफी में खिताब दिलाने वाले सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये वनडे टीम में भी वापसी की है जो टेस्ट श्रृंखला के बाद खेली जाएगी। उन्होंने अंतिम वनडे 2013 में खेला था लेकिन चयनकर्ताओं ने इस अनुभवी गेंदबाज पर भरोसा जताया है जिससे देश में बायें हाथ के तेज गेंदबाजों की कमी का भी अंदाजा हो जाता है।   

कोटला में रविवार को जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित ने भी आलोचनाओं में घिरे राहुल का समर्थन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गयी अंतिम वनडे टीम में से शाहबाज अहमद और केएस भरत को उम्मीद के अनुसार बाहर किया गया। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार 50 ओवर की टीम के लिये ईशान किशन मुख्य विकेटकीपर हैं, राहुल नहीं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम:

आर शर्मा (कप्तान), के एल राहुल, एस गिल, सी पुजारा, वी कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), आई किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, ए पटेल, के यादव, आर जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट। 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक