Screengrab From Posted Video  
खेल

पाकिस्तान को एक रन से हराकर जिम्बाब्वे टीम ने मनाया जश्न, ग्राउंड पर जमकर किया डांस- देखें वीडियो

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) इस बार ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई तरह के उलटफेर देखने मिल रहे हैं। 27 अक्टूबर को जिम्बाब्वे और पाकिस्तान (ZIM vs PAK) के बीच मुकाबला खेला गया। जहां, जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से मात दी। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस जीत के बाद जिम्बाब्वे टीम ने शानदार डांस (Zimbabwe Team Dance Video) भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रही है।

पाकिस्तान पर बड़ी जीत हासिल करने के बाद जिम्बाब्वे टीम काफी खुश थी। टीम की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। जिम्बाब्वे टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर आए और अपनी खुशी का इजहार करते हुए जमकर डांस किया। इस वीडियो को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। 

https://twitter.com/ZimCricketv/status/1585711758412369920

इस वीडियो जिम्बाब्वे ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक और शानदार जीत का जश्न।' यह वीडियो 2 मिनट 20 सेकंड का रहा। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी बाउंड्री के पास घेरा बनाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खिलाड़ी और स्टाफ एक-एक कर घेरे में आते हैं और डांस कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सबसे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन को घेरे में लाया जाता है। वह अपना शानदार डांस कर जश्न मनाते हैं। 

उसके बाद एक-एक करके सभी प्लेयर्स आते हैं और डांस करते हैं। आखिरी में सभी साथ में नाचने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना भी हो रही है। 

मुकाबले की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे टीम ने 8 विकेट पर 130 रन बनाई। सीन विलियमस ने 28 बॉल पर 31 रन बनाए, जबकि कप्तान क्रेग इर्विन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रनों की पारी खेली। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर ने 4 और स्पिनर शादाब खान ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं, 131 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी। जिसमें शान मसूद ने 44 और मोहम्मद नवाज ने 22 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच सिकंदर रजा ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा