खेल

पत्नी का बस एक नियम और सूर्यकुमार कर देते गेंदबाजों का काम तमाम, जानें इस खिलाड़ी के तूफानी बल्लेबाजी का राज

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की शुरुआत हो गई है। वहीं, भारतीय टीम (Team India) ने अपने दोनों ही मैच जीतकर ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर जगह बना ली है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन को देखकर बाकि टीम थोड़ी सहम गई है। नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सबको हैरान कर दिया है। 

वहीं, भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव  (Suryakumar Yadav) गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। यह साल सूर्यकुमार यादव के लिए काफी अच्छा रहा। सूर्यकुमार साल 2022 में टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी महज 25 गेंद में नाबाद 51 रन ठोके थे। यानी 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वहीं, अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी इस तूफानी बल्लेबाजी के पीछे के कारण बताया है। उन्होंने कहा कि, उनकी आतिशी बल्लेबाजी के पीछे की वजह उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) का बनाया एक नियम है, जिसे वह हर मैच से पहले मानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) मैच से पहले खिलाड़ी से उनका मोबाइल फोन ले लेती हैं। ताकि सूर्यकुमार का ध्यान बाहर की दुनिया में उन्हें लेकर चल रही बातों पर न रहे और वह अपने गेम पर फोकस कर पाएं। यही नियम सूर्यकुमार को सफल बना रहा है। वहीं, अब सूर्यकुमार हर मैच से पहले खुद को मोबाइल से दूर कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें मैच पर फोकस करने में मदद मिलती है और वह अच्छी वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर पाते हैं। 

सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने बताया कि, वह प्रैक्टिस सेशन में ही मैच के हालात जैसी तैयारी करते हैं। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद बताया था, सूर्यकुमार ने कहा था, ‘मैं नेट्स पर यह सोचकर बल्लेबाजी करता हूं कि मैच चल रहा है और मुझे तय गेंदों पर रन बनाने हैं। ऐसा करते हुए अगर मैं आउट हो जाता हूं तो फिर उस दिन में नेट्स पर दोबारा बल्लेबाजी नहीं करता हूं। इस प्रैक्टिस का फायदा मुझे असली मैच में मिलता है।’

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा