खेल

मैच के बाद आपस में भिड़े जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति और पाक PM, ‘मिस्टर बीन' को लेकर कसा तंज

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इस टूर्नामेंट में अब तक पाक ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना किया है। पहला मुकाबला पाकिस्तान का भारत के खिलाफ था, जिसमें टीम को चार विकेट से मात मिली। जबकि दूसरा मैच जिम्बाब्वे (PAK vs ZIM) जैसी कमजोर टीम के साथ था, इस मुकाबले में भी पाकिस्तान टीम एक रन से हार गई। जिसके बाद से ही टीम की आलोचना की जा रही है। साथ ही इस हार के बाद से ही 'मिस्टर बीन' (Mr. Bean) भी सुर्खियों में आ गए हैं।

पाकिस्तान को हराने के बाद सबसे पहले जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने पाकिस्तान को मिस्टर बीन वाला मामला याद दिला दिया। उन्होंने कहा कि, अगली बार जब भी भेजना तो असली वाला ही मिस्टर बीन भेजना। अपने इस ट्वीट के जरिए मनांगाग्वा ने जिम्बाब्वे टीम को भी जीत की बधाई भी दी। 

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जिम्बाब्वे की क्या शानदार जीत रही है। Chevrons को इसके लिए बधाई। अगली बार, असली मिस्टर बीन भेजना…' अपने इस ट्वीट में राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान को भी हैशटैग किया। अब उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी जवाब दिया है।

https://twitter.com/edmnangagwa/status/1585670601234153479

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने भी रिप्लाई करते हुए जवाब दिया, 'हमारे पास असली मिस्टर बीन तो नहीं है, पर हमारे पास सच्ची खेल भावना जरूर है। हम पाकिस्तानियों में एक दिलचस्प आदत है कि हम वापसी करते हैं। मिस्टर राष्ट्रपति आपको बधाई। आपकी टीम ने आज शानदार खेल दिखाया है।'

https://twitter.com/CMShehbaz/status/1585709130949328897

कैसे चर्चा में आया मिस्टर बीन का मुद्दा? 

दरअसल, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिस पर एक जिम्बाब्वे के फैन ने कमेंट कर कहा था कि, 'तुमने एक बार नकली पाकिस्तानी मिस्टर बीन भेजा था, जिसके लिए हम तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे। इस मैटर को मैदान पर देखेंगे। दुआ करो कि बारिश ना हो, जो तुम्हें बचा ना ले।' 

https://twitter.com/BeardedGenius/status/1585282774394609667

फैन के इस ट्वीट पर पहले तो उसका बहुत मज़ाक बनाया गया। हालांकि बाद में उसकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुए और पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यही से मिस्टर बीन सुर्ख़ियों में आए थे। 

क्या है जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच 'मिस्टर बीन' विवाद?

गौरतलब है कि, यह सारा विवाद 2016 से शुरू हुआ था। जब पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किसी एक्टर को नकली मिस्टर बीन बनाकर भेज दिया था। इतना ही नहीं इस नकली मिस्टर बीन ने वहां जाकर नकली एक्टिंग तो की ही, साथ ही वहां के लोगों से पैसे भी लिए थे। तभी से जिम्बाब्वे के लोग पाकिस्तान से गुस्सा हैं। इसी समय से जब भी इन दोनों देशों के बीच मैच होता है तब यह मिस्टर बीन वाला विवाद सुर्ख़ियों में आ जाता है। 

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा