खेल

आज सेमीफाइनल में टकराएंगे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड, ये हो सकती है Playing XI, यहां देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का पहला सेमीफाइनल मैच आज यानी 9 नवंबर बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ Semi-Final Match) के बीच खेला जाएगा। आज का यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है। इस मैच में दोनों ही टीम जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेगी। पाकिस्तान की सुपर-12 राउंड में शुरुआत काफी ख़राब रही थी। जिसके बाद उसका सेमीफाइनल तक पहुंचना भी मुश्किल था। लेकिन, भाग्य का साथ मिलने से आज पाक टीम इस मुकाम पर पहुंच गई है। 

वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें तो उसने शुरुआती तीन में से दो मैच जीत लिए थे। कीवी टीम ने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में  पाकिस्तान को इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से खतरा हो सकता है। क्योंकि, इस समय कीवी टीम शानदार फॉर्म से गुजर रही है। तो चलिए आपको बताते हैं, आप कब, कहां और कैसे इस सेमीफाइनल को लाइव देख सकते हैं। 

कब होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला नौ नवंबर यानी बुधवार को है।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कब शुरू होगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। जबकि टॉस एक दोपहर 1:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ऐप पर देखी जा सकती है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

न्यूजीलैंडः फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट